10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रांची:अमित शाह ने मिशन 2019 का किया मंथन,चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का दिया निर्देश

अमित शाह ने अपने दौरे के क्रम में सोशल मीडिया वांलटियर्स को भी संबोधित किया। इस दौरान करीब 800 सोशल मीडिया वांलटियर्स मौजूद थे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 11 Jul 2018, 7:08 PM IST

amit shah in ranchi

amit shah in ranchi

(रांची): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को झारखंड दौरे के क्रम में मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर मंथन किया और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया।

हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटा विलंब से राजधानी रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत के अलावा पार्टी के कई सांसदों-विधायकों और राज्य सरकार के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। वहीं एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर विभिन्न मोर्चा-संगठनों के कार्यकर्त्ताओं द्वारा ढोल-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया।


शहीद बिरसा मुंडा को किया नमन

एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अमित शाह बिरसा चौक पहुंचे, जहां अमर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रांची पहुंचने में थोड़ा विलंब होने के कारण उन्होंने अपने कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करते हुए पहले आदिवासी समाज के अग्रणी बंधुओं व प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। इस दौरान पत्थलगड़ी, धर्मांतरण समेत विभिन्न मुद्दों पर पार्टी नेताओं ने खुलकर अपनी बात रखी।

यह बोले शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र और राज्य की भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार द्वारा आदिवासी समाज के विकास के लिए किए गए कार्यां का जिक्र करते हुए कहा कि हाल के दिनों में पत्थलगड़ी समेत अन्य घटनाएं हुई है, उससे समाज को सचेत रहने की जरुरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी विस्तारकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास और अमित शाह के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।


अमित शाह ने अपने दौरे के क्रम में सोशल मीडिया वांलटियर्स को भी संबोधित किया। इस दौरान करीब 800 सोशल मीडिया वांलटियर्स मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्टेट गेस्ट हाउस में राज्य के सभी 14 लोकसभा प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर रहे है। यह बैठक देर शाम तक चलने की उम्मीद है। अमित शाह गुरुवार को रांची से पटना जाएंगे।