10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्डकोर नक्सली सोनाराम हेम्ब्रम गिरफ्तार,भारी मात्रा में कारतूस, नक्सली साहित्य व अन्य सामान बरामद

पुलिस ने माओवादियों के चार बंकर को भी ध्वस्त कर दिया और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 8 Jul 2018, 8:06 PM IST

naxal arrested

naxal arrested

रवि सिन्हा की रिपोर्ट...

(रांची): झारखंड के गिरिडीह जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के हार्डकोर सदस्य सोनाराम हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने माओवादियों के चार बंकर को भी ध्वस्त कर दिया और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किए।


गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ 154 बटालियन एवं झारखंड जगुआर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चतरो एवं सतकटिया के जंगलों में छापेमारी अभियान चलाया। सूचना मिली थी कि जंगल में दुर्दांत नक्सली अजय महतो का दस्ता भ्रमणशील है। इस दौरान छापेमार पुलिस दल जंगलों की खाक छानते हुए पहले सोनाराम उर्फ ब्रह्मदेव नामक हार्डकोर नक्सली को दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर चतरो व सतकटिया के जंगलों में स्थित 4 बंकरों में छापा मारकर भारी संख्या में तबाही के सामानों को जप्त किया गया। एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि देश में पहली बार नक्सलियों के ऐसे बंकर ध्वस्त किए गए जो सीमेंट और सरिया से बने थे। ऐसे बंकर अब तक कश्मीर व अन्य आतंकवादी क्षेत्रों में पाए जाते थे।

यह हथियार किए गए बरामद

उन्होंने बताया कि बंकर से 623 पीस एसएलआर के कारतूस, 303 बोर की 340 गोलियां, एसएलआर की एक मैगजीन, 105 माओवादी बैच, दो वॉकी टॉकी, एक कैमरा, 16 नक्सली कैसेट, चार डेटोनेटर, 1 इग्निटर सेट और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।

एसपी ने इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता करार दिया है। इस छापेमारी अभियान में सीआरपीएफ के कमांडेंट आलोक वीर यादव, एएसपी अभियान दीपक कुमार ,सीआरपीएफ डीसी अजीत कुमार,सीआरपीएफ एसी अनिल कुमार सदलबल शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी अभियान चला रही है ।

यह भी पढे:रांची में बोले संबित पात्रा-मोदी को रोकने में गरीबों व बेलगाड़ी पर बैठे लोगों के दृष्टिकोण में फर्क