रघुवर दास ( Raghubar Das ) ने कहा कि 18 साल बाद राज्य को अपना विधानसभा भवन मिलने जा रहा है। 12 सितंबर को प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा विस्थापितों के लिए बन रहे आवासीय परिसर, आर एन आर कॉलोनी के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इस परिसर में पौधरोपण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य सचिव डी.के. तिवारी, रांची के उपायुक्त समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।