31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand Election: बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

Jharkhand Election: पहले चरण के तहत झारखंड की 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है, प्रत्याशियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है...  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 23 Nov 2019, 3:06 PM IST

Jharkhand Election: बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

Jharkhand Election: बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

(रांची): झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों चतरा, गढ़वा, भवनाथपुर, गुमला, विश्रामपुर, मनिका, लातेहार, लोहरदगा, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छततरपुर और हुसैनाबाद के लिए 189 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। इनमें से 44 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि 26 उम्मीदवारों के खिलाफ तो गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें से कांग्रेस के छह में से चार उम्मीदवारों, झाविमो के 13 में से छह, जदयू के 12 में से 5, भाजपा के 12 में से चार उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है।

यह भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी

पांकी विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी शशिभूषण मेहता के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने और जालसाजी समेत कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज है, जिसमें भादवि की 14 गंभीर धाराओं के अलावा भादवि 18 अन्य धाराएं भी लगाई है। शशिभूषण मेहता एक महिला की हत्या के मामले में कई महीने जेल में रहे और अभी जमानत पर बाहर है।

यह भी पढ़ें: नजरबंद कश्मीरी नेताओं से मिले परिजन, बाहर आकर सुनाया दुखड़ा

भाजपा के ही भवनाथपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप शाही के खिलाफ भी छह मामले दर्ज है, जिसमें भादवि की आठ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं में धारा 307, 420, 467, 451, 120बी समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। चर्चित दवा घोटाले और आय से अधिक संपत्ति मामले में वे जेल में भी रह चुके है। भवनाथपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केडी यादव के खिलाफ भी चार मामले दर्ज है, जिनमें आईपीसी की 6 गंभीर धारा 323, 427, 171एफ के मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Video: सब सोते रहे, कमरे में सैर करता रहा तेंदुआ, लोगों ने यूं बचाई जान

हुसैनाबाद विधानसभा सीट से आजसू पार्टी प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता के खिलाफ भी पांच मामले दर्ज है, जिसमें आईपीसी की आठ गंभीर धाराओं के तहत उनके खिलाफ अदालत में मामला चल रहा है। हुसैनाबाद से जदयू प्रत्याशी आदित्य कुमार चंडेल के खिलाफ भी 2 मामले दर्ज है, वहीं चतरा से झाविमो प्रत्याशी सत्यानंद भोक्ता के खिलाफ भी 1 मामला दर्ज है। चतरा से भाजपा के जर्नादन पासवान के खिलाफ दो मामले है, जिसमें से एक मामले में धारा 302 के तहत मामला लंबित है।

यह भी पढ़ें: बिखर रहा BJP का कुनबा, चुनाव से पहले बड़ी संख्या में दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के खिलाफ भी दो मामले दर्ज है, जिसमें एक मामला हत्या से जुड़ा है। मनिका विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी बुद्धेश्वर उरांव के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है। कांग्रेस के के.एन. त्रिपाठी के खिलाफ पांच मामले दर्ज है, जिसमें एक मामला गंभीर है और आईपीसी की धारा 505 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: झारखंड: BJP विधायकों का पार्टी छोड़ना जारी, झामुमो नेता ने भी बदला पाला

विश्रामपुर विधानसभा सीट के चंद्रशेखर दूबे के खिलाफ तीन मामले दर्ज, जिसमें धारा 307 के तहत भी मामला लंबित है। लोहरदगा से भाजपा प्रत्याशी सुखदेव भगत के खिलाफ एक मामला दर्ज है। झामुमो के भूषण तिर्की के खिलाफ दो मामले दर्ज है, लेकिन गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं है। छत्तरपुर से आजसू पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ दो मामले, भवनाथपुर की बसपा प्रत्यशी सोगरा बीबी के खिलाफ दो, डालटनगंज से झाविमो प्रत्याशी राहुल अग्रवाल के खिलाफ दो और बिशुनपुर से झामुमो के चमरा लिंडा के खिलाफ एक मामले दर्ज है। बता दें कि पहले चरण के तहत 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:Video: चुनावी पर्चा भरने पहुंचा हार्डकोर नक्सली, इस वजह से उठाए थे हथियार, सैकड़ों केस हैं दर्ज

बड़ी खबरें

View All

रांची

झारखंड