विपक्ष ने भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक, जेपीएससी परीक्षा परिणाम, महिला सुरक्षा, पत्थलगड़ी और ईसाई संगठनों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। दूसरी तरफ सरकार द्वारा मॉनसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक को सदन में पेश किये जाने की संभावना है। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। पिछले कई सत्रों से विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा सत्र की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है, जिसके कारण सदन में बजट एवं अनुपूरक बजट पारित कराने और कुछ अन्य विधायी कार्यां को पारित कराने के अलावा प्रश्नोत्तरकाल पूरी तरह से बाधित हो रहा है। इस बार भी यही संभावना व्यक्त की जा रही है।