विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव के आसन ग्रहण करने के साथ ही विपक्ष के कई सदस्य स्वामी अग्निवेश पर हमले और भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को लेकर शोर शराबा करने लगेे। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने स्वामी अग्निवेश को विदेशी एजेंट, विदेशी दलाल और फ्राड की संज्ञा दी। जिसके बाद विपक्षी सदस्य और उत्तेजित हो गये।