दिनेश उरांव ने कहा कि सदन का एक-एक सदस्य, एक पूरी की पूरी सभा है,क्योंकि प्रत्येक सदस्य को सभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का नैसर्गिक अधिकार है। वे किसी भी सदस्य के अधिकारों का हनन नहीं होने देना चाहते है। प्रत्येक सदस्य अपने कत्र्तवयों का पालन करें, तो दूसरे सदस्य के अधिकार की रक्षा स्वत: हो जाएगी। सभा के लिए निर्धारित कार्य का निष्पादन कैसे करें, यह सभी को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभा के बाहर कितनी भी सर्वदलीय बैठक, सचेतक की बैठक या दलीय बैठकें कर ली जाएं, लेकिन इसका सार्थक प्रभाव सभा में नहीं दिखता है, तो इसकी सार्थकता सिद्ध नहीं होती है। सभा के लिए निर्धारित कार्य वाद-विवाद और सुझाव के साथ निष्पादित होने चाहिए। सभा में व्यवस्था का माहौल बने, इसके लिए सदन नेता, नेता प्रतिपक्ष, दलीय नेता और सचेतकों को विशेष प्रयास करने होंगे, अपने सदस्यों को अनुशासित करना सभी दलीय नेताओं और सचेतकों की ही जिम्मेवारी है।