34 हजार को मिली नौकरी, 53 हजार से ज्यादा को प्रशिक्षण
विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि झारखंड में इस वर्ष कौशल विकास के माध्यम से अब तक 34 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। साथ ही 53 हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से कई लोग स्वरोजगार कर रहे हैं। 30 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है। अभी तक जिन 34 हजार युवाओं को नौकरी मिली है, उनमें 68 प्रतिशत युवाओं को आठ से दस हजार रुपये तथा 17 प्रतिशत बच्चों को दस हजार रुपये से ज्यादा तनख्वाह की नौकरी मिली है। इन बच्चों को 3 से 12 माह तक के प्रशिक्षण में इतनी राशि की नौकरी मिली है, जो उत्साहवर्द्धक है। सबसे ज्यादा नौकरी लगभग 49 प्रतिशत टेक्सटाइल उद्योग में मिली है।