कई तरह से फायदेमंद है यह शोध
टीआरआई के निदेशक रणेन्द्र ने बताया कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में कुपोषण भी एक बड़ी समस्या है खासकर भोजन में पोषक तत्वों के कमी की। ग्रामीण परिप्रेक्ष्य में उसी इलाके में किस तरह की पैदावार से इससे निपटा जाए इस पर भी यहां शोध का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा इस ट्राइबल सब प्लान के तहत हुए खर्चे का मूल्याकंन भी किया जाएगा। इससे यह पता चलेगा कि बजट में हुए प्रावधान की राशि इन जनजातीय समुदाय तक पहुंची है या नहीं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस तरह के समसामयिक बिंदुओं पर शोध होने से निश्चित तौर पर जनजातीय समुदाय को फायदा होगा और वास्तविक स्थिति की जानकारी भी मिल सकेगी।