पिछले माह 4 मौत
रतलाम जिले की बात करें तो यहां पर हर हफ्ते मरीज बढ़ रहे है। मई माह में कुल 4 मौत हो चुकी है। 11 से 24 अप्रैल तक में 12 कोरोना वायरस पॉजिटिव, 25 अप्रैल से 8 मई तक 23 कोरोना वायरस पॉजिटिव, 9 मई से 23 मई तक 30 कोरोना वायरस पॉजिटिव, 23 मई से 6 जून तक यह संख्या बढ़कर 51 कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई। इन कुल 51 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों में अकेले 23 मई से 6 जून तक ही 21 मरीज आए। इतना ही नहीं इन तारीख में ही कुल 4 मौत हो गई।