27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब हिजाब के बाद अजान विवाद, लाउडस्पीकर के जवाब में लगाए लाउड स्पीकर

हिन्दू संगठन ने अजान के लिए लगाए लाउड स्पीकर पर जताई आपत्ति...एक वीडियो भी हो रहा वायरल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Feb 2022, 6:36 PM IST

ajan_vivad.jpg

रतलाम. हिजाब को लेकर मचा विवाद अभी शांत नहीं हुआ है और अजान को लेकर एमपी में विवाद शुरु होता नजर आ रहा है। मामला रतलाम का है जहां सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अजान को लेकर लगाए गए लाउड स्पीकर को लेकर आपत्ति जताते हुए नजर आ रहा है। वहीं कुछ हिंदू संगठनों ने भी इसे लेकर आपत्ति जताई है और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मध्यप्रदेश के रतलाम में हिजाब के बाद अब अजान को लेकर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। यहां हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अजान के लिए लगाए गए लाउडस्पीकर को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था वहीं इसी बीच एक एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक ये कहते हुए नजर आ रहा है कि रावटी में मस्जिद से अजान को लेकर पुलिस में अर्जी देने के बाद भी लाउडस्पीकर से अजान बजाई जा रही है, हमने भी इसका हल खोज लिया है और मस्जिद के सामने वाली इमारत पर लाउडस्पीकर लगा दिए हैं। जब जब अजान बजेगी हम भी तेज आवाज में गाने बजाएंगे और ये संदेश पूरे देश में जाना चाहिए। ये वीडियो रावटी इलाके का है।

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी और सौतन का ये मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप


31 जनवरी का बताया जा रहा वीडियो
बताया जा रहा है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो 31 जनवरी को बनाया गया था। इससे ठीक एक दिन पहले हिंदू संगठनों ने अजान को लेकर लगाए गए लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस को ज्ञापन देकर आपत्ति जताई थी। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि रावटी गांव में मस्जिद पर लगाए गए लाउडस्पीकर की आवाज कम करने का आग्रह मुस्लिम संप्रदाय के लोगों से किया गया है जबकि मस्जिद के सामने वाली इमारत पर लगवाए गए लाउड स्पीकर हटवा दिए गए हैं।

देखें वीडियो- एमपी टूरिज्म बोर्ड शुरू कर रहा है एडवेंचर गेम