2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 सितंबर, दिन में 12 बजे, मध्यप्रदेश में यहां आ रहे अमित शाह, किसानों से करेंगे बात

12 सितंबर, दिन में 12 बजे, मध्यप्रदेश में यहां आ रहे अमित शाह, किसानों से करेंगे बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 5 Sep 2018, 11:58 AM IST

Narendra Modi and Amit Shah

नरेन्द्र मोदी और अमित शाह

रतलाम। विधानसभा चुनाव के पूर्व जहां कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर जिले में किसानों की सभा की थी तो अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रतलाम जिले में आ रहे है। शाह 12 सितंबर को जिले के जावरा में संभाग के एक लाख किसानों की सभा करेंगे। इसको लेकर उज्जैन में मंगलवार को पदाधिकारियों की बड़ी बैठक हो गई है। आयोजन जावरा के कॉलेज ग्राउंड में होगा। इसके अलावा शाह उज्जैन में महाकाल दर्शन के साथ पूजन करेंगे व पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे।

विधानसभा चुनाव के एक वर्ष पूर्व 2017 में किसानों का बड़ा आंदोलन रतलाम रेंज में हुआ था। इसमे आधा दर्जन किसानों की मौत हुई थी व कई घायल हुए थे। बाद में सरकार ने इसकी जांच के लिए कमीशन का गठन किया था। इसकी रिपोर्ट कुछ दिन पूर्व ही आई है। इस रिपोर्ट के बीच ही कांगे्रस अध्यक्ष गांधी ने मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बड़ी सभा करके वादा किया था कि राज्य में कांगे्रस की सरकार आई तो किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी मंदसौर जिले में आ चूके है। इनके अलावा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने नीमच व मंदसौर में सभाए की है। अब चुनाव करीब आते ही अमितशाह आ रहे है।

एक लाख का लक्ष्य

उज्जैन में मंगलवार को हुई बैठक में एक लाख किसानों को बुलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमे संभाग के उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम व शाजापुर के किसानों को बुलाया जाएगा। इसके लिए संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने स्पष्ट रुप से निर्देश दे दिए है। इतना ही नहीं, हर जिले के अध्यक्षों को भी अलग-अलग टारगेट दे दिया गया है।

विधायक व सांसद को बुलावा

अमित शाह के साथ मंच पर कौन रहेगा ये भी बैठक में तय हो गया है। प्राथमिक सूचना अनुसार संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा सांसद व विधायक को मंच पर रहने की अनुमती रहेगी। इनके अलावा किसी अन्य को मंच पर रहने की अनुमती नहीं रहेगी।

किसान यात्रा नाम दिया

12 सिंतबर को उज्जैन संभाग के जावरा से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव अभियान की शुुरुआत कर रहे है। वे जावरा में किसान यात्रा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उज्जैन में पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

- कानसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा