scriptरक्षाबंधन के पहले मंगल बदल रहा अपनी चाल, मित्र सूर्य की राशि में जाएगा, इस तरह होगा आपकी राशि पर असर | Before Rakshabandan, mangal will change, affect your zodiac sign | Patrika News

रक्षाबंधन के पहले मंगल बदल रहा अपनी चाल, मित्र सूर्य की राशि में जाएगा, इस तरह होगा आपकी राशि पर असर

locationरतलामPublished: Aug 02, 2019 11:29:31 am

Submitted by:

Ashish Pathak

आकाश गंगा में भूमि का स्वामी ग्रह मंगल राशि बदलकर अपने मित्र सूर्य के घर सिंह में जा रहा है। 45 दिन के लिए होने वाले इस बदलाव का असर सभी राशि वालों पर होगा।

zodiac sign

Before Rakshabandan, mangal will change, affect your zodiac sign

रतलाम। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) को रक्षाबंधन 2019 ( Raksha Bandhan ) का त्योहार ( festival ) है। इसके पूर्व 9 अगस्त को आकाश गंगा में भूमि का स्वामी ग्रह मंगल राशि बदलकर अपने मित्र सूर्य के घर सिंह में जा रहा है। 45 दिन के लिए होने वाले इस बदलाव का असर सभी राशि वालों पर होगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कही। वे भक्तों को नक्षत्रलोक में मंगल के राशि परिवर्तन से सभी राशि पर होने वाले प्रभाव के बारे में बता रहे थे।
देश की आजादी स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन के पर्व में सभी का मन उत्साह और उल्लास से भर जाता है। आजादी के तराने के गीत गाते हुए देश के इस महान पर्व में दुश्मन भी दोस्त बन जाते है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ रक्षाबंधन का पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसके पूर्व मंगल का राशि परिवर्तन अनेक लोगों के भाग्य का उदय करेगा। किसी भी ग्रह के चाल बदलने पर सभी राशियों पर इसका अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है मंगल के चाल बदलने पर किस राशि पर क्या असर होता है।
हर तरह का मिलेगा सुख
मेष राशि- परिवार और संतान का सुख मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। इसके अलावा धन-समृद्धि की प्राप्ति होगी और रातों को आराम मिलेगा। परेशानियों को दूर करने के लिए गाय की सेवा करें।

धन का लाभ होगा
वृष राशि- इस राशि के जातकों को धनलाभ हो सकता है। साथ ही परिवार में मतभेद भी हो सकते हैं। मन्दिर में इत्र का दान करें। इससे आपको फायदा होगा।

सफेदा का करे दान
मिथुन राशि- इस राशि के जातक अगर सावधानी से नहीं चलेंगे तो वे किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम भाव बनाकर रखें तभी फायदा होगा। इसके लिए मंदिर में सफेद चीज का दान करें।
धन की कमी नहीं होगी

कर्क राशि- आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे और आपको पैसों की तंगी नहीं होगी। लेकिन मेहनत जारी रखें और व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च करने से बचें नहीं तो पैसा गवां भी सकते हैं। इसके लिए आप शहद को घर के कोने में दबा दें।
उधार नहीं ले कोई वस्तु

सिंह राशि- किसी से कोई भी चीज़ उधार ना लें और दूसरों के झगड़ों में पडऩे से बचें। साथ ही इस बीच अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी का स्वभाव आपके प्रति कुछ सख्त हो सकता है। मंदिर में जाकर अनाज का दान करें।
पढ़ाई पर दे ध्यान
कन्या राशि- इन राशि वालों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। लापरवाही बरतने पर आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके लिए आप फूलों को मंदिर में चढ़ाएं।


धन का लाभ का योग
तुला राशि- मंगल के इस गोचर से आपको धन लाभ होगा। लेकिन सन्तान पक्ष से अधिक सुख की आशा न रखें। इस दिन महिलाएं गोल्डन रंग के कपड़े पहनें।
धर्म के प्रति आस्था बढेग़ी

वृश्चिक राशि- धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और परिवार के प्रति प्यार बढ़ेगा। लेकिन जीवन साथी से प्यार तभी मिलेगा जब आप पूरी तरह से वफादार होंगे। फायदे के लिए गरीबों में दूध का दान करें।
zodiac sign
हल्दी का करें दान

धनु राशि- आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और मस्तमौला लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी। कुएं में एक चुटकी हल्दी डाल दें, सारे कम बन जाएंगे।

रहना होगा सावधान
मकर राशि- विपरित व्यवहार के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और अपनों से ज्यादा अन्य लोगों से आपको मदद मिलेगी। लेकिन ये लोग आपका काम बिगाड़ भी सकते हैं। इसलिए सावधान रहने की ज्यादा जरूरत होगी। इसके लिए आप बड़ों को खुश रखने की कोशिश करें।
गाय की सेवा करें

कुंभ राशि- इससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन परिवार का सहयोग नहीं मिलने से आप निराश होंगे। इसके लिए आप गाय की सेवा करें।

विवाह के प्रस्ताव आएंगे
मीन राशि- आपको संतान का सुख मिलेगा। अगर आपका विवाह अभी तक नहीं हुआ है तो जल्द ही आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आपको धन, वाहन आदि का सुख मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग करें तभी आपके काम बनेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो