11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Astrology : खेती-किसान के लिए बन रहा भारतीय ज्योतिष में लाभदायक योग

इस माह आदित्य मंगल, नवम पंचम योग, कई राशि को होगा लाभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 9 Dec 2023, 8:00 PM IST

#Astrology

#Astrology

रतलाम. दिसंबर में 16 तारीख तक का समय खेती-किसानी करने वालों के लिए बेहद शुभ व लाभदायक बन रहा है। इस माह आदित्य-मंगल योग व नवम पंचम योग होने से किसानों को उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इसके अलावा सूर्य का परिवर्तन भी कई राशि वालों के लिए लाभदायक बनेगा।

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव रहता है। ग्रहों के गोचर और ग्रहों के मिलन से कुछ लोगों को लाभ तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। दिसंबर में 10 दिन में ग्रहाधिपति सूर्यदेव, मंगल, बुध व गुरु ग्रहों के संयोग से दो शुभ योग बन रहे हैं। छह दिसंबर से नवम पंचम योग बन चुका है, जो आगामी 16 दिसंबर तक रहेगा। 27 दिसंबर को आदित्य मंगल योग बनेगा। इन दोनों योगों का प्रत्येक राशि पर असर होगा। कृषि कार्य के लिए ये दोनों योग अत्यंत शुभ साबित होगा। इन योगों के चलते से कई राशि के लोगों को अधिक लाभ मिलने के संकेत दिखाई रहे हैं। साल 2024 के शुरू होने से पहले आदित्य मंगल योग बहुत ही शुभ साबित होने वाला है।

27 को साथ होंगे मंगल और सूर्य

भादवामाता मंदिर के पुजारी अर्जुन चौहान के अनुसार 6 दिसंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बना था। इसी दिन बुध औऱ गुरु ग्रह एक सीध में आए हैं। इसके चलते बुध और गुरु का नवम पंचम योग भी बना हुआ है। यह 16 दिसंबर तक रहेगा। इसी दिन दोपहर 3.47 बजे सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके 11 दिन बाद 27 दिसंबर रात 11.40 बजे मंगल भी धनु राशि में आ जाएंगे। ऐसे में धनु राशि में आदित्य मंगल योग का निर्माण होगा।

जीवन में खुशियां लाएगा

इससे जनवरी 2024 तक कई राशि वालों के जीवन में मनचाहा परिवर्तन होगा व लाभ होगा। मेष राशि के जातकों के लिए आदित्य-मंगल योग का निर्माण नवम भाव में हो रहा है। मेष राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। सिंह राशि में आदित्य मंगल योग का निर्माण 5वें भाव में होगा। यह योग कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धि दिलाने में मदद करेगा। वर्ष 2024 में अच्छे दिन की शुरूआत होगी। धनु राशि के जातकों के लिए आदित्य मंगल राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। यह राजयोग धनु राशि से लग्न भाव में बनेगा। इससे साहस में वृद्धि होगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर में बना नवम पंचम योग जीवन में खुशियां लाएगा।