25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता की घोषणा- जिनकी 2 पत्नियां उन्हें 2 लाख देंगे : VIDEO, भाजपा बोली- सब जानते हैं 2 बीवी किस धर्म में जायज

kantilal bhuriya controvercial statement : रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले शिवगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया द्वारा दिए गए विवादित बयान पर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने पलटवार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 May 2024, 11:11 AM IST

kantilal bhuriya statement

लोकसभा चुनाव 2024 ( loksabha election 2024 ) के लिए कांग्रेस द्वारा की गई हर महिला को सालाना एक लाख रुपए देने की घोषणा ( congress manifesto ) से इतर रतलाम-झाबुआ से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ( congress candidate kantilal bhuria ) ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने मध्य प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। भूरिया ने रतलाम जिले के शिवगढ़ के कार्यकर्ता सम्मेलन ( congress workers meeting ) के दौरान मच पर खड़े होकर कह दिया ( controvercial statement ) कि, 'जिसकी दो पत्नी, उसे दो लाख रुपए देंगे।' इस पर भाजपा ने हमला किया है।

दरअसल, रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले शिवगढ़ में गुरुवर को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। उन्होंने मंच से कह दिया कि जिसकी 2 पत्नियां हैं उन्हें 2 लाख मिलेंगे। हालांकि, इसपर कार्यक्रम में शामिल लोग हंश पड़े। इसी के साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख याद दिलाते हुए लोगों को एक नारा भी दिया। उन्होंने कहा- ये याद रखना कोई पूछे तो कहना- '13 मई भाजपा गई'।

यह भी पढ़ें- NOTA पर गर्माई देश की सियासत, कांग्रेस पिला रही चाय, मैदान में आए भागवत बोले- ये हित में नहीं

भाजपा ने किया हमला

भूरिया कह रहे थे-कांग्रेस सरकार बनने पर हर महिला के खाते में 1-1 लाख रुपए देगी। बाद में कह बैठे जिनकी 2 पत्नियां, उन्हें दो लाख देंगे। इस पर लोग हंसने लगे। पटवारी ने कहा भावी सांसद ने भयंकर घोषणा कर दी है, जिनकी दो पत्नियां, उन्हें डबल…। इस पर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने हमला किया। उन्होंने 'एक्स' पर भूरिया का वीडियो साझा कर लिखा- पीएम मोदी जब कहते हैं 'आपका हक छीनकर मुसलमानों को दिया जाएगा' तो वह इसे ऐसे ही नहीं कहते। कांग्रेस के नेता इस पर मुहर भी लगाकर असली रूप जनता को दिखाते हैं।