28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टॉयलेट एक प्रेम कथा के जवाब में लांच हुई हेट वेस्टर्न टॉयलेट स्टोरी… जानिए क्या है स्टोरी का टॉप सीक्रेट

पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में लोग वेस्टर्न टॉयलेट से कर रहे किनारा

2 min read
Google source verification
bohra samaj boycott western toilet in whole world latest news in hindi

रतलाम।अक्षय कुमार अभिनीत 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की कहानी आपने देखी सुनी होगी, लेकिन 'वेस्टर्न टॉयलेट की हेट स्टोरी' शायद ही सुनी होगी। यह आपको अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन यह हकीकत है। पूरे World में अब एक विशेष समुदाय वर्ग से जुड़े लोग Western Toilet से किनारा करने लगे हैं। उसके लिए बाकायदा डेडलाइन भी तय कर दी है। तय डेडलाइन तक लोग Western Toilet निकलवाकर इसे Indian Toilet में बदल देंगे। Ratlam सहित पूरे World में इसका काम भी शुरू हो चुका है।

Ratlam में बोहरा समाज के बुरहानी गाड्र्स के मुस्तफा हैंडसम और सलीम आरिफ ने बताया कि उनके धर्म गुरु डॉ. सैयदाना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब ने 4 दिसंबर को चौथे उर्स के संदेश में समाजजनों को दिया कि वे Indian Toilet का प्रयोग करें। इसके वैज्ञानिक फायदे भी हैं और उसकी पवित्रता भी बनी रहती है। इसके बाद से पूरे World में बोहरा समाज से जुड़े लोगों ने Western Toilet का boycott शुरू कर दिया। घरों में शौचायलयों में लगे वेस्टर्न टॉयलेट हाटने का काम शुरू हो चुका है। Ratlam में करीब 500 परिवारों ने अपने घरों में लगे Western Toilet को Indian Toilet में तब्दील करवा लिया है।

सैयदाना साहब का संदेश मिलते ही देश-विदेश में बसे समाजजनों से घरों में Western Toilet हटाकर Indian Toilet बनाने का काम शुरू करवा दिया। समाज से जुड़े प्रतिष्ठित लोग अपने लोगों को इसकी समझाइश भी दे रहे हैं। कई घरों में तो Western Toilet हट भी चुके हैं। उनके स्थान पर Indian Style वाले Toilet ने जगह ले ली है। यह काम रतलाम, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन के साथ पूरे देश यहां तक विदेशों में भी हो रहा है।

Ratlam में करीब 1400 परिवार निवास करते हैं, धर्म गुरु के जन्मदिन 7 जनवरी तक यह संदेश को अमलीजामा पहनाने का लक्ष्य बनाया है। मुस्तफा हैंडसम ने बताया कि मैने स्वयं ने भी जैसे ही आलीकदर के आदेश हुए अपने घर में Western Toilet हटवाकर Indian Toilet बनवाया है। साथ ही समाजजनों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। Indian Toilet से वैज्ञानिक रूप को शारीरिक फायदे होते हैं, तो इस्लामिक पवित्रता भी बनी रहती है।

इंडियन टॉयलेट के ये हैं फायदे
Indian Toilet में आप उठते-बैठते समय Blood Circulation सही बना रहता है। जबकि Western Toilet में आराम की मुद्रा में बैठने से ज्यादा मूवमेंट नहीं होता है। इससे पेट कम साफ होता है। indian Toilet में बैठने से पूरे पाचन तंत्र पर दबाव बनता है, जिससे पेट अच्छे से साफ होता है। इससे हाजमा दुरुस्त रहता है। Western Toilet में पानी की खपत ज्यादा होती है। Indian Toilet में कम पानी की जरूरत होती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी Indian Toilet का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इसका उपयोग करने से सामान्य प्रसव में मदद मिलती है।