29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NARENDRA MODI: गणपति उत्सव के बीच कर्मचारियों को वेतन के लाले

NARENDRA MODI: एक तरफ पूरा देश गणपति उत्सव मना रहा है दूसरी तरफ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अंतर्गत अने वाले भारतीय दूरसंचार निगम में कर्मचारियों को वेतन के लाले है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 6 Sep 2019, 9:28 AM IST

BSNL: Salaries to employees in the midst of Ganpati festival

BSNL: Salaries to employees in the midst of Ganpati festival

रतलाम। NARENDRA MODI: एक तरफ पूरा देश गणपति उत्सव मना रहा है दूसरी तरफ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अंतर्गत अने वाले भारतीय दूरसंचार निगम में कर्मचारियों को वेतन के लाले है। आर्थिक मंदी के बाद वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी नाराज है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे BSNL ( भारतीय दूरसंचार निगम ) में कर्मचारियों को समय से वेतन न मिलना आम बात हो गई है। बीते आठ माह में ऐसा तीन बार हो चुका है, जब कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाया है। रतलाम सहित सर्कल के सभी जिलों में कर्मचारियों व अधिकारियों को अगस्त का वेतन नहीं मिला है। पूरे सर्कल के करीब एक हजार से अधिक कर्मचारी वेतन का इंतजार कर रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार समस्या की शुरुआत इस वर्ष फरवरी माह में तब हुई थी जब बीएसएनएल के वित्त निदेशक ने वेतन के सापेक्ष दूसरे मद के भुगतान पहले करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों को फरवरी का वेतन 15 मार्च को दिया था। हालात है कि अगस्त का वेतन सितंबर की ५ तक नहीं मिला है। रतलाम सर्कल के करीब 1200 कर्मचारी और देश भर में लाखों कर्मचारी प्रभावित हो रहे हंै। रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम सर्कल में शामिल हंै। इसके अलावा जोन को देखें तो इंदौर, उज्जैन, धार, देवास आदि भी शाामिल है। इन सभी स्थान पर अब तक वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी संगठन के नेताओं के अनुसार वेतन नहीं मिलने से नाराजी तो है, लेकिन इंतजार कर रहे है। इस बात की उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में वेतन मिल सकता है।

प्रदर्शन की कर रहे तैयारी

वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी अब प्रदर्शन की तैयारी कर रहे है। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है। कर्मचारी संगठन के नेताओं का कहना है कि अगर 15 सितंबर तक वेतन नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस समय गणपति उत्सव चल रहा है। इसके कुछ ही दिन बाद नवरात्रि से लेकर दीपावली होगी, लेकिन बीएसएनएल में वेतन के लाले है। इससे कर्मचारियों में नाराजी बढ़ रही है।

वेतन का इंतजार

ये सही है कि कर्मचारियों व अधिकारियों को अगस्त माह के वेतन का इंतजार हो रहा है। उम्मीद है कि जल्दी ही वेतन मिलेगा।
- प्रवीण कुरील, प्रवक्ता, बीएसएनएल