राशि अनुसार पेंट कराने का महत्व भी बढ़ गया है। मेष व वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग तो वृषभ व तुला राशि वालों के लिए पिंक रंग सुटेबल रहता है। इसके अलावा मिथुऩ व कन्या राशि वालों के लिए क्रिम व हरा रंग तो कर्क राशि वालों को सफेद, सिंह राशि वालों को ओरेंज, धनु व मीन राशि वालों के लिए पीला या क्रिम व मकर व कुंभ राशि वालों को हल्का नीला रंग लाभ देता है। घर की छत को हमेशा सफेद ही रखना चाहिए। इससे घर में सुख व शांति रहती है।