29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 रात ठीक 12 बजे करें ये काम, सालभर धन की नहीं रहेगी कमी, हर रशि वाले के लिए उपाय

9 रात ठीक 12 बजे करें ये काम, सालभर धन की नहीं रहेगी कमी, हर रशि वाले के लिए उपाय
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 5 Feb 2019, 8:53 PM IST

indian astrology in hindi

indian astrology in hindi

रतलाम। हर समय धन के लिए मनुष्य परेशान होता है। धन की कमी के चलते अनेक विवाद सामने आते है। मंगलवार की रात ठीक 12 बजे अगर विशेष उपाय घर पर ही किया जाए तो वर्षभर धन की कमी सामने नहीं आती है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। वे भक्तों को गुप्त नवरात्रि की पहली रात किए जाने वाले उपाय के बारे में बता रहे थे। इस दौरान हर राशि वालों के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए।

ज्योतिषी आनंद ने कहा कि 5 फरवरी मंगलवार को शाम को 7 बजकर 34 मिनट से चंद्रमा मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में चला गया है। मंगलवार के दिन ही मंगल मीन राशि का साथ छोड़कर मेष राशि में आया है। धनिष्ठा नक्षत्र इस दौरान रहेगा। इसलिए गुप्त नवरात्रि का पहला दिन धन की समस्या को हल करने के लिए बड़ा महत्व वाला रहेगा।

सबसे पहले करें से कार्य

रात को 12 बजे पूर्व उपाय या टोटका करने के पहले सबसे पहले स्वयं को शुद्ध जल से साफ करें। इसके लिए हाथ-पेर पानी से साफ करके मुंह का कुल्ला करें। इसके बाद घर के मंदिर में घी व तेल का दीपक जलाए। अगर आपके घर में मंदिर नहीं है तो ये कार्य घर के उत्तर पूर्व के कौने में करें। दीपक लगाकर माता दुर्गा का स्मरण करें व उनसे प्रार्थना करें की वर्षभर आपको धन की कमी नहीं रहे। इसके बाद राशि अनुसार बताए गए उपाय की शुरुआत करें।

राशि अनुसार इस तरह करें उपाय

मेष राशि वाले लाल रंग के आसन पर बैठे तो वृषभ राशि वालों को साफेद रंग के आसन का उपयोग करना चाहिए। इसी प्रकार मिथुन राशि वाले हरे रंग के आसन पर बैठे तो कर्क राशि वाले क्रिम रंग के आसन पर बैठे। सिंह राशि वाले पीले रंग के आसन का उपयोग करें, कन्या राशि वाले मेहंदी के रंग के आसन का उपयोग करें। तुला राशि वाले गुलाबी रंग के आसन का उपयोग करें तो वृश्चिक राशि वाले ईट के रंग के आसन का उपयोग करें। धनु राशि वाले हल्के बादामी रंग के आसन का उपयोग करें तो मकर राशि वाले गहरे नीले व कुंभ राशि वाले फिरोजा रंग के आसन का उपयोग करें। मीन राशि वाले क्रिम रंग के आसन का उपयोग करें।

आसन पर बैठने के बाद करें ये कार्य

आसन पर बैठकर दीपक, अगरबत्ती लगाकर व प्रसादी का भोग लगाने के बाद स्वयं का नाम बोलकर ऊं श्री नम: मंत्र का 1008 बार जप करें तो धन की कमी नहीं रहेगी।