10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. तोगडि़या का एलान – मैं पीएम तो एक माह में मंदिर, 24 को दिल्ली में करुंगा नई पार्टी का खुलासा

डॉ. तोगडि़या का एलान - मैं पीएम तो एक माह में मंदिर, २४ को दिल्ली में करुंगा नई पार्टी का खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 9 Jun 2018, 5:38 PM IST

Dr Pravin Togadiya Latest HIndi News

Dr Pravin Togadiya Latest HIndi News

रतलाम। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडि़या का कहना है कि वे पीएम होते तो एक माह में अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनवा देता। नई पार्टी के गठन के बारे में खुलासा इसी माह २४ तारीख को किया जाएगा। डॉ. तोगडि़या रतलाम में मंदसौर से लौटते समय मीडिया चर्चा कर रहे थे।

डॉ. तोगडि़या ने कहा कि लोग सवाल करते है कि पीएम मोदी के कामकाज पर टिप्पणी की जाए। देश में एक भी व्यक्ति एेसा नहीं मिला जो ये कहे कि मोदी सरकार की वजह से उसको रोजगार मिला है। इसलिए इस सरकार को रोजगार के मामले में तो जीरो नंबर दिए जाएंगे। सरकार ने चार वर्ष में अयोध्या में मंदिर बनवाने के लिए स्वयं की तरफ से कोई पहल नहीं की। सरकार मंदिर छोड़कर राम के नाम का म्यूजीयम व मुंबई में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बनवा रही है। सरकार चाहती ही नहीं है कि अयोध्या में करोड़ों हिंदूओं की भावना अनुसार श्रीराम का भव्य मंदिर बने।

अब की बार किसानों की सरकार

मंदसौर में किसान आंदोलन 2017 में मृतक किसान के परिजन से लौटने के बाद डॉ. तोगडि़या मीडिया के सामने अलग अंदाज में नजर आए। अब तक मंदिर को प्राथमिकता देने वाले डॉ. तोगडि़या ने कहा कि 2019 में नारा होगा अबकी बार-किसानों की सरकार-अब की बार हिंदूओं की सरकार। जब सवाल किया गया कि हिंदू बाद में व किसान पहले क्यों तो वे बोले कि अधिकांश किसान कुछ अपवाद को छोड़कर हिंदू ही है। विहिप के बारे में किए गए सवाल पर जहां डॉ. तोगडि़या ने कुछ जवाब नहीं दिया वहीं 24 जून को नया हिदू संगठन नया अभियान व नई पार्टी के खुलासे के बारे में वादा किया। संगठन की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से होगी।

गोली चलाना किसान विरोधी कार्य

डॉ. तोगडि़या ने कहा कि देश के 20 लाख कार्यकर्ता उनके साथ आज भी है। एक वर्ष पूर्व जब मंदसौर में किसानों पर गोलियां चलाई गई व पीटपीट किसान हत्या हुई, तब से वे व्यथीथ है। देश में 70 करोड़ किसान है। राममंदिर व किसान के लिए लडऩा कभी नहीं छोड़ा जाएगा। भाजपा ने जो वचन दिया था, वो उस पर खरा नहीं उतरी है। हिंदू हित के मामले में तो इस सरकार को मायनस में 20 नंबर दिए जाएंगे।

ये फर्क कांगे्रस व भाजपा में

डॉ. तोगडि़या से जब सवाल किया गया कि कांगे्रस व भाजपा में क्या फर्क है तो जवाब मिला कि कांगे्रस ने कभी हिंदू हित का वादा नहीं किया, इसलिए वचन नहीं निभाया। भाजपा ने वचन देकर उसका पालन नहीं किया। वे बाेले कि मैं 50 साल से िहंदुत्व की लड़ाई लड़ रहा हूं। अब इसे और तेज करूंगा। मेरा संगठन कैसा होगा? उसमें कौन-कौन लाेग होंगे? वह कैसे काम करेगा, यह सब 24 को ही बताऊंगा। तोगड़िया ने मोदी और शिवराज सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि दोनों ही सरकार किसानों से किए गए वादे भूल गई है। उसी का नतीजा है कि आज किसान सड़क पर हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आमंत्रित किए जाने पर भी तोगड़िया ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और अनुषांगिक संगठनों को आजकल तोगड़िया नहीं, प्रणब प्रिय हैं। इसलिए मैं अपना अलग संगठन बना रहा हूं। मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया हूं। यह लड़ाई जारी रहेगी।