11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये टोटका करने से कट जाती है हर घात नेस्तोनाबूद हो जाता है बड़ा से बड़ा दुश्मन

ये टोटका करने से कट जाती है हर घात नेस्तोनाबूद हो जाता है बड़ा से बड़ा दुश्मन

2 min read
Google source verification
dushman ko vash me karne ka totka in hindi

dushman ko vash me karne ka totka in hindi

रतलाम। संसार में जब तक मनुष्य का जन्म होता है और वो रहता है तब तक कोई न काई मित्र तो कोई दुश्मन बनता है। जीवन में हर दुश्मत को न तो मारा जा सकता है न छोड़ा जा सकता है। लेकिन भारतीय ज्योतिष में दुश्मन द्वारा किए जा रहे परेशानी के कारणों को घात दी है तो उसको नेस्तोनाबूत करने के अनेक उपाए बताए गए है। ये बात मध्यप्रदेश के वरिष्ठ ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे सावन माह की ग्यारस पर भक्तों को इंद्रा नगर में टोटका करने से दुश्मन को नेस्तोनाबूद करने के उपाय के बारे में बता रहे थे।

राशि अनुसार होते है दुश्मन

ज्योतिषी रावल ने बताया कि हर कोई किसी का दुश्मन नहीं होता है। इसमे भी राशि अनुसार ही दुश्मत बनते है। जैसे मेष राशि का स्वामी मंगल है तो उनका सबसे बड़ा दुश्मत मिथुन व कन्या राशि का व्यक्ति बनेगा। इसी प्रकार मकर व कुंभ राशि वालों के लिए मेष व वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति दुश्मन बनते है। असल में भारतीय ज्योतिष में सूर्य, चंद्र, गुरु, मंगल आपस में मित्र है तो शुक्र, राहु, शनि व केतु आपस में मित्र है। एेसे में ये चार अलग-अलग राशियां एक-दूसरे से मित्रता तो दूसरों से दुश्मनी रखती है।

ये होते है आसान टोटके

हर राशि वालों के लिए अलग-अलग टोटके होते है। उदहारण के लिए नारियल से लेकर नींबू तक के टोटके होते है। लेकिन ये तब करना चाहिए जब पानी सर के उपर से निकल जाए। पहला प्रयास मित्रता करने का करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति से रुपए लेकर लौटा नहीं रहा हो तो एेसे लोगों को नारियल का टोटका करना चाहिए। इसमे शनिवार की शाम को नारियल स्वयं के उपर से 27 बार घूमाकर हनुमान जी के मंदिर में रखकर दुश्मन का नाम लेकर छोड़कर आ जाना चाहिए। इसके बाद पलटकर नहीं देखना चाहिए।

ये भी है और उपाय

अगर कोई नौकरी में दिक्कत दे रहा हो तो हरा नींबू लेकर ७ बार स्वयं के उपर से उबारे व काली मंदिर में सिंदूर लगाकर दुश्मन का नाम लेकर छोड़कर आ जाए। कुछ दिन में आप देखेंगे कि दुश्मन आपकी शरण में होगा। अगर कोई आपके व्यापार में परेशानी दे रहा है तो दही में काले उड़द व सिंदूर मिलाकर भैरव को चढ़ा दे व दुश्मन का नाम बोलकर आ जाए। एक सप्ताह में दुश्मन चरणों में होगा। अगर कोई आपके परिवार के किसी सदस्य को परेशान कर रहा है तो आप परिवार के सदस्य को काला धागा हनुमान जी के मंदिर में ले जाकर सिंदूर लगाकर पहनाएं। इसके बाद दुश्मन का नाम हनुमान जी को बोल दे। ये उपाय मंगलवार दोपहर 1 बजे करने से दुश्मन तीन दिन में चरणों में होगा।