जिले के 41 हजार उपभोक्ताओं को नई टैरिफ से बिजली बिल का भुगतान करना पड़ेगा। सरल बिजली बिल योजना का लाभ एक लाख 40 हजार असंगठित मजदूरों को दिया जा रहा था, लेकिन इंदिरा ज्योति योजना में 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली की खपत वाले उपभोक्ता की संख्या में 60 हजार की बढ़ोतरी हो गई है। खपत के हिसाब से उपभोक्ताओं की संख्या में घट-बढ़ जारी रहेगी।