11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी को लूटने के लिए बरसाई गोलियां, दो आरोपियों को भाजपा नेता ने पकड़ा

व्यापारी को लूटने के लिए बरसाई गोलियां, दो आरोपियों को भाजपा नेता ने पकड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 4 May 2018, 1:55 PM IST

crime

Golikand

रतलाम। गर्मी बढऩे के साथ-साथ अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। जिले के जावरा में रामबाग क्षेत्र में कृषि उपज मंडी के एक व्यापारी को लूटने की नियत से पांच राउंड फायर किए गए। व्यापारी तो बच गया, लेकिन घायल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक भाजपा नेता ने अपनी जान पर खेलकर दो आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना के बाद से दहशत के साथ व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी के दोनों पैरों में चोट आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार कृषि उपज मंडी के गेहूं के व्यापारी सुरेश पाटनी अपने घर से मंडी के लिए निकले थे। उनके पास रुपए से भरा हुआ थेला था। इस बीच जब वो अपने दो पहियां वाहन से रामबाग क्षेत्र पहुंचे तो अचानक तीन आरोपी बाइक से सामने से आए व बैग छिनने का प्रयास किया। इससे व्यापारी का संतुलग बिगड़ गया व वो जमीन पर गिर पडे़। लेकिन उन्होने अपना रुपए से भरा बैग न छोड़ा। इसके बाद तीन में से एक आरोपी ने देश कट्टे से पांच बार हवा में डराने के लिए फायर किया।

फायर की आवाज से पहुंचे मदद को

जब लगातार एक के बाद एक पांच राउंड फायर हुए तो आसपास के लोग भी मदद को पहुंचे। लोगों की भीड़ देखकर आरोपियो ने भागने का प्रयास किया तो भाजपा नेता राहुल उपमन्यू अपने दोस्तों के साथ जो खडे़ थे, उन्होने फायर की चिंता न करने हुए पीछा करन शुरू किया। इस दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है व आसपास के लोगों से पुछताछ कर रही है।

पूर्व में भी हुई हैं घटनाएं

जावरा में व्यापारी को लूटने के प्रयास पहली बार हुए हो, एेसा नहीं है। इसके पूर्व में भी पांच वर्षो में अनेक बार इस प्रकार की घटनाएं हुई है। हालाकि पुलिस ने समय रहते एेसे मामलों को हल किया है। दोपहर 12 बजे बाद हुई इस घटना में दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। एेसे में बड़ा खुलासा देर शाम तक पुलिस कर सकती है। तीसरा एक अन्य आरोपी फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है।