25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगरेप VIDEO रतलाम में निजी स्कूल की छात्रा से गैंगरेप, विरोध में बेटियां उतरी सड़क पर, एसपी ने कहा जांच होगी

शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इन सब के बीच शहर की बेटियां पीडित के समर्थन व आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सड़क पर उतर गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 25 Sep 2019, 7:16 PM IST

gang raped in Ratlam

gang raped in Ratlam

रतलाम। शहर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इन सब के बीच शहर की बेटियां पीड़ित के समर्थन व आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सड़क पर उतर गई है। कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राएं सड़क पर उतर गई व विरोध प्रदर्शन किया। विरोध करने वाली छात्राओं को समझाने सीएसपी आए, लेकिन छात्राएं कलेक्टर से मिलने के लिए अड़ी रही। बाद में एएसपी इंद्रजीत आर्य आए व छात्राओं से बात की।


ये है पूरा मामला

शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की एक चौदह वर्षीय बालिका को उसी की कक्षा के एक छात्र द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किए जाने के मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने बालिका को उसके फोटो व वीडिओ वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का शिकार बनाया। पुलिस ने बताया कि निजी स्कूल में पढ़ने वाली चौदह वर्षीय छात्रा को उसी की कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने करीब एक महीने पहले अपने मोबाइल में उसी का फोटो दिखाया। इसके बाद फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उससे मिलने को कहने लगा। उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से कई बार रुपए भी लिए। फोटो वायरल होने के डर से बालिका उसकी मांग पूरी करने लगी।

घर में थी अकेली छात्रा

9 सितंबर 2019 को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरोपी ने बालिका को फोन लगाकर कहा कि, वो अपने एक दोस्त के साथ उसके घर आ रहा है। आरोपी अपने एक साथी आरोपी को लेकर बालिका के घर पहुंचा उस समय बालिका घर में अकेली थी। उसे अकेला पाकर दोनो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस बलात्कार के चलते छात्रा की तबियत खराब हो गई।

दस दिन बाद फिर किया रेप

इस घटना के करीब दस दिन बाद फिर से आरोपी ने छात्रा को फोन किया और उसे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बुलाया। बार - बार रेप किए जाने से बालिका की तबियत खराब होने लगी। तब उसने पूरी घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी। छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र पर आरोपियों के विरुध्द बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनो आरोपियों की तलाश कर रही है।

एसपी ने कहा जांच होगी

करीब दो से अधिक घंटे तक तेज बारिश में छात्राओं से लेकर छात्रों का प्रदर्शन चलता रहा। इस बीच पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी पहुंचे व प्रदर्शन करने वाले विद्याथियों को भरोसा दिया कि पूरे मामले की जांच होगी व जो भाी दोषी होगा उसको सख्त सजा मिले इसका प्रयास होगा। प्रदर्शन की सूचना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष आरएस लुनेरा, जिला पदाधिकारी मनोहर पोरवाल, अनिता कटारिया सहित अन्य नेता पहुंचे व प्रदर्शन के मामले की जानकारी ली।

स्कूल से निकालेंगे दोनों छात्रों को

इधर स्कूल संचालकों ने कहा है कि दोनों छात्र कुछ दिन से स्कूल से नदारत थे। इस मामले की जानकारी ही उनको मीडिया से मिली है। स्कूल संचालक ने दोनों छात्रों को स्कूल से निकालने का निर्णय लिया है। इन सब के बीच पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया है। कांगे्रस नेता निमिष व्यास की जिस होटल में ये घटना हुई, उसके बारे में व्यास का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पूर्व ही होटल को किराए पर दे दिया था। इधर, पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए होटल के सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया है। इधर होटल मैनेजर समेत होटल से जुडे़ एक अन्य कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर पुलिस की उच्च स्तरीय बैठक भी पुलिस नियंत्रण कक्ष में हुई है।