योग दिवस पर सभी हो उपस्थित
कलेक्टर ने 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उनके द्वारा सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर हाजिरी रजिस्टर भी रखने की बात कही। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान शिक्षा, वन, उच्च शिक्षा विभाग के 300 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थिति होने पर उन्हे नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।