1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फसल का बीमा नहीं मिला, किसान आक्रोशित

फसल का बीमा नहीं मिला, किसान आक्रोशित
2 min read
Google source verification

रतलाम

•

image

Akram Khan

•

Aug 14, 2018

patrika

फसल का बीमा नहीं मिला, किसान आक्रोशित

रतलाम। (बड़ावदा) प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित बडावदी के प्रांगण में सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में नायब तहसीलदार रामविलास वाक्तरिया को ज्ञापन राज्यपाल के नाम दिया गया। उक्त ज्ञापन में किसानों से वसूली गई बीमा राशि के एवज में किसानों को फसलों के हुए नुकसान का बीमा का भुगतान दिलवाने की मांग की गई।
इसके पूर्व धरने का नेतृत्व सरकारी नेता सत्यनारायण झाला द्वारा किया गया। वहां उपस्थित अध्यक्ष नेपालसिंह, उपाध्यक्ष मानाजी गुर्जर, मम्मा खां पटेल, रामलाल चावरे, कारूलाल जाट वीरपुरा, कन्हेयालाल रैवास, दरबारसिंह सहित सैकड़ों संस्था के सदस्य किसान उपस्थित थे। तहसीलदार ने ज्ञापन अपने हाथों में लेकर किसानों से सहानुभूति पूर्व आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन शीघ्र राज्यपाल के पास पहुंचा दिया जाएगा।

किसानों कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

सुखेड़ा. सोमवार को सुखेड़ा सहित आसपास के करीब 100 किसानों ने छात्रावास के पास स्थित पटवारी कार्यालय पर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया किसान को खराब फसल का बीमा नहीं मिला। वाचन किसान कैलाश लोधा ने उपस्थित किसानों के मध्य किया।

किसानों के फसल बीमा के लिए लगाया मावता में विशेष शिविर
मावता. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अऋणी किसानों का बीमा कराने हेतु प्राथमिक सहकारी संस्था मावता में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जनपद उपाध्यक्ष देवड़ा ने समस्त किसानों से आग्रह किया कि अऋणि किसान 16 अगस्त तक अधिक से अधिक बीमा करवाने के लिए प्रीमियम राशि 1040 रुपए प्रति हेक्टर सोयाबीन फसल के लिए जमा कराए। इसमें मुख्य अतिथि श्याम सिंह देवड़ा मावता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिपलोदा, सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल कुमावत और वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी अशोक कुमार कुशवाह, समिति के सहायक प्रबंधक दौलतसिंह देवड़ा, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी सूरतराम नागर आदि उपस्थित थे।

किसानों कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

सुखेड़ा. सोमवार को सुखेड़ा सहित आसपास के करीब 100 किसानों ने छात्रावास के पास स्थित पटवारी कार्यालय पर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया किसान को खराब फसल का बीमा नहीं मिला। वाचन किसान कैलाश लोधा ने उपस्थित किसानों के मध्य किया।