26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी और अमित शाह की रैली को लेकर इस युवक ने सोशल मीडिया पर कर दी ये बड़ी मांग

मुजफ्फरनगर के एक युवक ने स्थानीय सांसद को फेसबुक पर टैग कर बड़ी मांग कर दी। जिसके बाद यह पोस्ट खूब शेयर हो रही है।
2 min read
Google source verification

मुजफ्फरनगर। 11 और 12 अगस्त को मेरठ में आयोजित हुई भाजपा की कार्यसमिति बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में सीएम योगी, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। वहीं इस बीच मुजफ्फरनगर के एक युवक ने स्थानीय सांसद को फेसबुक पर टैग कर बड़ी मांग कर दी। जिसके बाद यह पोस्ट खूब शेयर हो रही है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी नहीं, भाजपा के इस दिग्गज नेता ने ली 2019 लोकसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी

दरअसल, मुजफ्फरनगर के रहने वाले शोभित गुप्ता नामक फेसबुक प्रोफाइल से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को टैग कर कहा गया है कि हमारे पड़ोसी जनपद सहारनपुर और मेरठ में ही अक्सर भारतीय जनता पार्टी की बैठकें होती हैं। आखिर ये बैठकें कभी मुजफ्फरनगर में क्यों नहीं होती। यहां तक कि पीएम मोदी व अमित शाह की रैली भी दूसरे जिलों में ही होती है। जबकि मुजफ्फरनगर के लोग पीएम को सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में ग्रे जैकेट पहनकर पहुंचे ‘ये’ तो देखने के लिए लोगों का लग गया हुजूम

बता दें कि मेरठ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेशभर से भाजपा के विधायक, सांसद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार में मंत्री व उत्तर प्रदेश से आने वाले केंद्रीय मंत्रियों सहित सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें : 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ीं प्रधानमंत्री मोदी की मुश्किलें, इस वजह से हो सकता है बड़ा नुकसान

इस दौरान बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह ने कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए 2019 चुनाव की तैयारियां करने की बात कही है। इसके साथ ही अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से महागठबंधन पर ध्यान न देकर अपना काम करने की सीख दी है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग