27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में ग्रे जैकेट पहनकर पहुंचे ‘ये’ तो देखने के लिए भाजपईयों का लग गया ‘हुजूम’

रविवार को गाजियाबाद में ग्रे जैकेट में एक ऐसे व्यक्ति पहुंचे जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुट गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Aug 2018, 5:23 PM IST

bjp

गाजियाबाद में ग्रे जैकेट पहनकर पहुंचे ‘ये’ तो देखने के लिए भाजपईयों का लगा गया ‘हुजुम’

गाजियाबाद। रविवार को गाजियाबाद में ग्रे जैकेट में एक ऐसे व्यक्ति पहुंचे जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुट गए। वहीं इतने भाजपईयों को देखकर कार में बैठे ये व्यक्ति भी अपनी कार से निकल गए और हाथ हिलाकर लोगों का आभार जताने लगे। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कौन है जिसके पहुंचने पर इतने भाजपई एकजुट हो गए।

यह भी पढ़ें : 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ीं प्रधानमंत्री मोदी की मुश्किलें, इस वजह से हो सकता है बड़ा नुकसान

दरअसल, रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की खबर जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मान सिंह और हजारों कार्यकर्ताओं को लगी तो वह सुबह से ही उनसे मिलने के लिए अतुल रहे। अमित शाह मेरठ में होने वाली उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति बैठक में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान राज नगर एक्सटेंशन चौराहे एलिवेटेड रोड पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : गृह मंत्री राजनाथ ने राहुल गांधी के लिए कह दी ऐसी बात, जिसकी किसी ने नहीं की थी कल्पना

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मेरठ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जा है। 11 और 12 अगस्त को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम ‘मांग्लय’ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करने जा रहे अमित शाह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन होते हुए गुहरे, जहां कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ते पर ग्रे रंग की जैकेट पहनी हुई थी।

यह भी देखें : मेरठ जा रहे अमित शाह का गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर किया गया जोरदार स्वागत

अमित शाह ने जैसे ही यूपी की सीमा में प्रवेश किया तो उनके साथ कई कारों का काफिला चल रहा था। अपने समर्थकों को देख अमित शाह कार से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। वहीं उनके गाजियाबाद आगमन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर पुलिस की चाक चौबंद और कड़ी व्यवस्था की गई। इसके चलते मेरठ रोड पर ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोका गया। जिससे लम्बा जाम भी यहां लग गया। जिस रास्ते से अमित शाह निकलने वाले थे, उसे पहले से ही अन्य लोगों के लिए बंद कर दिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग