
Havan For The Elimination Of The Corona Virus
रतलाम। कोरोना महामारी से हर कोई परेशान हैं। हर कोई इस महामारी से बचने और उसके खात्मे के प्रयास में जुटा है। इस बीच रतलाम शहर में बगुलामुखी हवन किया गया। यह हवन देर रात को श्मशान में हुआ गया। मान्यता है कि ऐसे अनुष्ठान से प्रयोजन सफल हो जाते हैं।
कोरोना महामारी से मुक्ति और मृत्युदर से निजात पाने के लिए भक्तन की बावड़ी स्थित श्मशान घाट पर बगुलामुखी हवन का आयोजन हुआ। यह हवन देर रात को किया गया था। इस हवन में मंत्रों के साथ कोरोना को भी स्वाहा किया गया। पुजारियों ने मंत्रोचार के बीच कोरोना को भी खत्म करने की आहुतियां दीं।
श्ममशान के व्यवस्थापक ने बताया कि आज बगुलामुखी हवन कर प्रार्थना की गई कि श्मशान में शवों के ज्यादा आने का क्रम रुके और महामारी से मुक्ति मिले। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ऊं कोरोनाय स्वाहा के उच्चारण के साथ आहूतियां दीं।
इस हवन को करने वाले पुजारी बाबा चारणनाथ ने बताया कि इस हवन का उद्देश्य यही है कि सभी को इस कोरोना महामारी से मुक्ति मिल सके। श्मशान में आने वाले शवों की संख्या रुके। पुजारियों को उम्मीद है कि उनकी आराधना सफल होगी।
Published on:
21 May 2021, 2:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.