1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये दान बनाता है सबसे सुंदर, आप भी करें ये टोटके, धन भी मिलेगा इन उपाय से

ये दान बनाता है सबसे सुंदर, आप भी करें ये टोटके, धन भी मिलेगा इन उपाय से
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 28 May 2018, 1:37 PM IST

how to look beautiful

how to look beautiful news

रतलाम। धन पाने से लेकर भाग्य बदलने के लिए तो अनेक ज्योतिषी विभिन्न तरह के टोटके बताते है, लेकिन किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि ज्योतिष शास्त्र में सुंदन बनने के टोटकों के बारे में भी बताया गया है। जरा सा दान करने से न सिर्फ व्यक्ति के अंदर सुंदरता बढ़ती है, बल्कि व्यक्तित्व में भी निखार आता है। ये बात रतलाम के ज्योतिषी एनके आनंद ने भक्तों को कही। अवसर था ज्योतिष से सुंदरता को कैसे बढ़ाए विषय का।

ज्योतिषी आनंद ने बताया कि हर कोई चाहता है कि वो लोगों के दिलों व दिमाग में एक खूबसूरत इंसान के रुप में राज करें। इसके लिए ये जरूरी है कि कुछ छोटे टोटके या उपाय कर ले तो कोई चाहकर भी लोगों के दिल से नहीं निकाल पाएगा। इसके लिए सबसे पहला व जरूरी उपाय है कि परिवार की स्त्री का सम्मान किया जाए। परिवार में सभी सदस्य एक बार कम से कम भोजन साथ करें। जब ये होगा तो मन में संतोष रहेगा। मन शांत रहेगा तो अपने आप चेहरे पर चमक आना शुरू हो जाएगी।

इनकी पूजा से मिलेगा लाभ

मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु की पूजा करने से भी सुंदरता बढ़ती है। असल में शुक्र हमेशा मां लक्ष्मी की पूजन से मजबूत होता है। शुक्र सौदर्य का प्रतिक है। इसलिए मां लक्ष्मी की पूजन से कुछ दिन में चेहरे की चमक आना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा शुक्र के मंत्र का जप भी आप कर सकते है। इससे भी लाभ होता है।

ये दान से खिलता है चेहरा

क्या आपको पता है कि भोजन में दही सिर्फ खाने के काम नहीं आता। इसके दान से भी चेहरा खिलता है। दही, दूध शहद, गुड़, कपडे़ व अन्न के दान से चेहरे पर चमक बढ़ती है। इसलिए इन वस्तुओं का दान जब अवसर मिले तब हमेशा करना चाहिए। इसके अलावा इससे किस्मत के दरवाजे भी खुलते है। इसके अलावा शुक्रवार का व्रत, छह मुखी रूदा्रक्ष को पहनने से भी सुंदरता बढ़ती है। अगर आवाज को मधुर करना है तो हीरा पहनना चाहिए। ये शुक्र की शक्ति को बढऩे में मदद करता है। इसके अलावा रंग को साफ करता है। अगर हीरा न पहन सकते है तो सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए।