रतलाम . INDIAN railway ने अगले 100 दिन के कामकाज की योजना बनाई है। ये योजना सफल हो गई तो रतलाम के यात्रियों की मुंबई व दिल्ली जाने में बल्ले-बल्ले हो जाएगी। रेलवे की योजना अनुसार दिल्ली से मुंबई का सफर सिर्फ 10 घंटे में हो जाएगा। इस समय ये यात्रा के 15 घंटे लगते है। योजना के लिए INDIAN RAILWAY ने 31 अगस्त तक का समय तय किया है। इसे अलावा रेल टिकट पर मिलने वाली सबसीडी को समाप्त करने के प्रचार के लिए गीव इट अप योजना शुरू करेगी।