3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगस्त में होंगे ये चुनाव, आज तक नहीं जीता देश में भाजपा समर्थित संगठन

अगस्त में होंगे ये चुनाव, आज तक नहीं जीता देश में भाजपा समर्थित संगठन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 1 Jun 2019, 11:11 AM IST

रतलाम। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एक नए चुनाव की तैयारी में लग गई है। करीब 6 वर्ष बाद होने वाले इस चुनाव में देश की नजर रहेगी, क्योकि जिस संस्था को लेकर ये चुनाव है, यहां पर अब तक भाजपा समर्थित एक भी संगठन चुनाव नहीं जीत पाया है। असल में रेल संगठनों में मान्यता को लेकर चुनाव अगस्त माह में होंगे। इसकी तारीख का निर्धारण आगामी 7 जून के बाद तब होगा जब सदस्यता अभियान समाप्त हो जाएगा। मंडल में सभी प्रमुख संगठन इस समय सदस्यता अभियान को बढ़ाने में लगे हुए है।

यह भी पढे़ं -अभी करें रिजर्वेशन, रेलवे ने दी ये सौगात, देश की इन 32 ट्रेन में खाली है सीट

रेलवे बोर्ड के निदेशक देवाशीष मलीक ने चुनाव को लेकर आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के अनुसार अगस्त माह में रेल संगठनों की मान्यता के चुनाव होंगे। इस चुनाव की तारीख की घोषणा अगले माह की जाएगी। बता दे की रतलाम मंडल में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के अलावा पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद संगठन काम करता है। परिषद को छोड़कर शेष संगठनों को मान्यता मिली हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रेल मजदूर कार्य करता है, लेकिन भाजपा समर्थित इस संगठन को अब तक रेलवे में मान्यता नहीं मिली है। इस बार मान्यता के लिए नियम में बदलाव करते हुए 10 से 15 प्रतिशत वोट लाने पर मान्यता देने की बात की जा रही है, जबकि पूर्व में ये 30 प्रतिशत रहा है।

यह भी पढे़ं -फिल्मों में काम करने गई युवती को पहले बनाया दोस्त, फिर किया गंदा काम

निर्वाचन सदस्य संख्या के बाद
सदस्यता अभियान 7 जून तक चलेगा। इसके बाद संगठन अपने-अपने सदस्यों के दावे करेंगे। कुछ दिन पूर्व मुंबई में कुछ रेल कर्मचारियों ने इस बात की शिकायत की थी कि उनको जबरन सदस्य बनाया जा रहा है। यहां तक की सदस्य बनाने के लिए बगैर अनुमती वेतन में से रुपए काटे जा रहे है। इसी प्रकार की शिकायत डीजलशेड के कर्मचारियों ने भी कुछ समय पूर्व की थी। इस बार चुनाव में 15 प्रतिशत वोट लाने वाले संगठन को मान्यता मिलेगी। पूर्व में ये नियम नहीं था। पदाधिकारियों के अनुसार एक खास संगठन को मान्यता देने के लिए नियम बदले गए है। इन सब के बीच भारतीय रेल मजदूर संघ भी अपनी सक्रियता को बढ़ा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही यहां पर संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ है।

यह भी पढे़ं -देखें VIDEO पति-पत्नी का झगड़ा, बीच में आए वो, हो गए तीन घायल

हम तैयार है
अगस्त में चुनाव होने के आदेश जारी हो गए है। हम तैयार है। हमने जो कार्य किए है, उस आधार पर सदस्य अधिक है।
- बीके गर्ग, मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ

यह भी पढे़ं - आने वाली है बाहुबली पार्ट- 3


हमारी तैयारी पूरी है
हमारे संगठन की तैयारी पूरी है। लगातार अनेक विषय पर संगठन ने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग मजंूर करवाने से लेकर आंदोलन तक किए है।
- एसबी श्रीवास्तव, मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन


मांग मंजूर करवाई
पिछले पांच वर्ष में रेल कर्मचारियों की वर्षों से लंबित अनेक मांग को हमारे संगठन ने मंजूर करवाई है। रनिंग कर्मचारियों को भत्ता संगठन के प्रभावी तरीके आवाज उठाने से मंजूर हुआ है।
- शिवलहरी शर्मा, महामंत्री, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद