29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिंग : फर्जी है रेलवे की भर्ती! एेसे नहीं मिलेगी नौकरी, खबर पढ़कर आपको भी नहीं होगा यकीन

रेलवे में 90 हजार से लेकर एक लाख भर्ती करने के दावे फजी है। असल में जो शर्त दी गई है, एेसे में करोड़ों युवाओं का रोजगार पाने का सपना टूट जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 17 Feb 2018, 1:06 PM IST

Indian Railway Jobs

indian railway jobs breaking news

रतलाम। बड़े - बडे़ दावे हो रहे है, रेलवे में 90 हजार से लेकर एक लाख तक की गु्रप डी में भर्ती निकली है। असल में जब इसकी पड़ताल करेंगे तो पता चलेगा की ये दावे देखने अच्छे दिन के जुमले की तरह है, लेकिन असल में नौकरी मिलेगी ही नहीं। गु्रप डी के आधे से अधिक पद खाली रह जाएंगे। रतलाम सहित देशभर के युवा जो सपने इन भर्तियों को देखकर बुन रहे है, वह इस खबर को पढ़कर टूट जाएंगे। असल में इस भर्ती के लिए जो नियम बनाए गए है, वह अधिकतर बैरोजगार पूरे नहीं कर पाएंगे।

रेलवे में इन दिनों गु्रप डी में भर्ती के लिए बडे़ दावे हो रहे है। इसके लिए गु्रप डी में अनेक पद के लिए भर्ती के लिए आवेदन इंडियन रेलवे ने मंगवाए है। इसमे एक बड़ी शर्त को जोड़ दिया गया है। गु्रप डी में पहली बार इस शर्त को जोड़ा गया है। एेसे में ये तय है की रतलाम सहित देश के करोड़ों बैरोजगारों का जॉब पाने का सपना अब अधूरा ही रह जाएगा।

जोड़ दिया इस शर्त को, गुस्सा चरम पर होगा

रेलवे ने जो आवेदन मंगवाए है, उसमे बडे़ - बडे़ दावे किए गए है। यहां तक की अनेक लोग इस आवेदन की सूचना को देखकर खुश हो रहे है, लेकिन जब बारीकी से इस आवेदन की शर्तो को पढे़ंगे तो आपका गुस्सा चरम पर होगा। असल में रेलवे ने इसके लिए आईटीआई को अनिवार्य कर दिया है।

बगैर आईटीआई के मान्य नहीं

एेसे में अब युवाओं के सामने परेशानी ये है कि वे आईटीआई करने जाए की रेलवे में भर्ती का आवेदन करें। ये आवेदन बगैर आईटीआई के मान्य नहीं होगा। एेसे में रेलवे में भर्ती के लिए विशेषकर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आईटीआई होना जरूरी है। जबकि पूर्व में इस प्रकार की भर्ती के लिए इंजीनियरिंग होना काफी होता था।