
IRCTC NEWS
रतलाम। रेलवे ने यात्रियों के हित में एक बड़ा निर्णय ले लिया है। रेलवे के इस निर्णय से रतलाम सहित पश्चिम रेलवे व देशभर के करोड़ों रेल यात्रियों को लाभ होगा। सबसे बड़ी बात तो ये है कि अगर आपकी ट्रेन छूट भी जाए तो आप अगले रेलवे स्टेशन से ट्रेन को पकड़ सकेंगे। असल में रेलवे ने बोर्डिंग स्टेशन के नियम में बदलाव किया है। इसकी शुरुआत रेलवे ने IRCTC के टिकट कराने वाले यात्रियों के लिए की है, आगे चलकर इसको काउंटर के टिकट पर भी लागू किया जाएगा।
अब ट्रेन में आरक्षण कराने के बाद भी अगर आपकी योजना में कोई परिवर्तन होता है तो तनाव लेने की जरुरत नहीं है। रेलवे ने आरक्षण के बाद भी बोर्डिंग स्टेशन में परिवर्तन का नियम लागू कर दिया है। इसकी सूचना आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके दी है। योजना का लाभ शुरुआत में ऑनलाइन टिकट कराने वालों को मिलेगा, लेकिन आगे चलकर इसको खिड़की से टिकट कराने वालों को भी ये सुविधा का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन हो सकेगा परिवर्तन
आईआरसीटीसी ने ट्वीट करके यात्रियों को बताया है कि अब यात्री ऑनलाइन ही अपना बोर्डिंग स्टेशन में परिवर्तन कर सकते है। शुरुआत में ये सुविधा उन यात्रियों के लिए जो अपना टिकट कैशलेस सुविधा में डेबिट या के्रडिट कार्ड से बुक करते है। टिकट खिड़की से टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए इंतजार करना होगा।
24 घंटे पूर्व बदलाव होगा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन के चलने के 24 घंटे पूर्व यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन मंे बदलाव करवा सकेंगे। बोर्डिंग स्टेशन में परिवर्तन एक टिकट में सिर्फ एक बार होगा। अगर टिकट सीज हो जाता है तो ये सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा करंट बुकिंग टिकट होने पर इस सुविधा का लाभ यात्री को नहीं मिलेगा।
मंडल में एेसे होगा लाभ
अनेक बार विभिन्न प्रकार की बैठक आदि की वजह से यात्री लेट हो जाते है। एेसे में रतलाम से मुंबई या दिल्ली का टिकट होने पर यात्री को ये पता है कि वो लेट होगा तो 24 घंटे पूर्व ही अपने टिकट को ऑनलाइन बोर्डिंग स्टेशन मेघनगर, नागदा आदि कर सकेगा। इसके लिए यात्री को आईआरसीटीसी की बेवलिंक पर जाना होगा। इसके बाद ये कार्य हो जाएगा।
सभी को मिलेगा इससे लाभ
मंडल सहित देशभर के करोड़ों रेल यात्रियों को इससे लाभ होगा। इसका लाभ लेने के लिए ये जरूरी है कि यात्री कैशलेस योजना अंतर्गत अपने डेबिट या के्रडिट कार्ड से ऑनलाइन टिकट की बुिकंग करें।
- जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल
Published on:
30 Apr 2018 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
