
KARWA CHAUTH 2019 : जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और सरगी का महत्व
रतलाम। करवाचौथ 2019 का इंतजार पूरे एक वर्ष से महिलाएं कर रही है। जब अपने सुहाग के लंबे उम्र की भावना के साथ यह व्रत करने जा रही है तो जरूरी है कि कुछ नियम को जरूर समझ लेवें। इस व्रत पर कुछ कार्य करना जरूरी होते है तो कुछ बिल्कुल नहीं किए जाते है। इस व्रत को करने विशेषकर वे महिलाएं जो पहली बार ये व्रत करने जा रही है उनको कुछ नियम का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप पहली बार व्रत करने जा रही है तो यह खबर जरूर पढे़ं। यह बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने भक्तों को कही। वे करवाचौथ 2019 के बारे में विस्तार से क्या करना व क्या नहीं करना इस बारे में बता रहे थे।
इसलिए मानते है मुश्किल व्रत
रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि करवाचौथ के व्रत को निर्जला ग्यारस की तरह ही मुश्किल माना जाता है। इसकी एक बड़ी वजह इस दिन सुबह से लेकर रात में चांद के नहीं आने तक प्यासा व बगैर कुछ खाए रहना है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयू के लिए इस व्रत को रखती है। वे महिलाएं जिनका ये पहला करवाचौथ है, उनको कुछ विशेष सावधानी रखने की जरुरत है।
MUST READ : पहली करवाचौथ तो भूलकर मत करना यह 6 काम
करवा चौथ 2019 तिथि और मुहूर्त
करवा चौथ व्रत तिथि- 17 अक्टूबर
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- 17:46 से 19:02
चंद्रोदय- 20:20
चतुर्थी तिथि आरंभ- 06:48 (17 अक्टूबर)
चतुर्थी तिथि समाप्त- 07:28 (18 अक्टूबर)
MUST READ : दिवाली पूजा का बेस्ट मुहूर्त यहां पढे़ं
करवा चौथ पर महिलाएं क्या ना करें
Things To Not Do On Karwa Chauth 2019
महिलाएं इस दिन सफेद या काले रंग के कपड़े ना पहनें।
इस रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है।
व्रत रखने वाली महिलाएं दोपहर के समय बिल्कुल भी नींद ना लें।
वहीं अगर घर का कोई सदस्य सो रहा है तो उठाने की कोशिश ना करें।
ऐसा कहा गया है कि करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए को उठाना अशुभ होता है।
महिलाएं करवा चौथ के दिन कथा के बाद शुभ बातें करें।
किसी की चुगली, निंदा या किसी के बारे में अपशब्द ना बोलें.
करवा चौथ व्रत के दिन घर में कैंची का इस्तेमाल ना करें।
घर में कैंची का प्रयोग करने पर अशांति का माहौल हो सकता है।
घर में महिलाएं किसी बड़े बुजुर्ग जैसे- मां, सास ससुर आदि का अपमान ना करें।
अगर ऐसा करती हैं तो आपका व्रत रखना व्यर्थ हो सकता है।
करवा चौथ पर पति से झगड़ा ना करें।
शास्त्रों में कहा गया है कि ऐसा करने पर आपको फल नहीं मिलेगा और पाप की भागीदार हो जाएंगी।
पति की सभी आज्ञा को मानने का प्रयास करें।
करवा चौथ के दिन ऐसा करना आपके लिए अति आवश्यक होता है।
अपने श्रंगार का सामान महिलाएं ना किसी को दान में दें और न ही किसी से दान में लें।
करवा चौथ व्रत के दिन महिलाए क्या करें
Things To Do On Karwa Chauth 2019
करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाए सिर्फ लाल रंग या पीले रंग के कपड़े ही पहनें।
इन दोनों रंगों को शुभ माना जाता है।
जिनकी नई शादी हुई है, वे अपने शादी के जोड़े को इस दिन जरूर पहनें।
महिलाएं सुबह उठकर अपने घर में पति व बड़ों के पैर अवश्य छुएं।
ऐसा करने से उनके परिवार में सुख और सम्रद्धि बनी रहती है।
करवा चौथ की कथा जरूर करें।
महिलाएं घरों में इकट्ठा होकर करवा चौथ की कथा करें और गीत गाएं।
करवा चौथ पर सास की ओर उनकी बहुओं को सरगी जरूर देनी चाहिए।
सरगी में सास अपनी बहू को नए कपड़े, श्रंगार का सामान, मिठाई आदि दें।
बहुएं सरगी में दी गई मिठाई से ही अपना व्रत खोलती हैं।
महिलाएं अपनी पति की नजर उतारें।
माना जाता है कि इस दिन ऐसा करने से उनकी नकारात्क ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
शाम को जब व्रत खोलें तो चंद्रमा को अर्घ देते समय चांद के सामने अपने पति के नाम का दीपक जलाएं।
महिलाएं पहले अपने पति के हाथ से पानी पिएं।
खाने का पहला निवाले पति को खिलाने के बाद उनके हाथ से अन्न ग्रहण करें।
इस दिन अपनी सास का आशीर्वाद अवश्य लें क्योंकि बिना उनका आशीर्वाद लिए आपका करवा चौथ का व्रत अधूरा ही रहता है।
Published on:
15 Oct 2019 04:55 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
