2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर वर्ष 2021 से दौड़ेगी गाडि़यां

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर वर्ष 2021 से दौड़ेगी गाडि़यां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 15 Oct 2018, 11:25 AM IST

patrika

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर वर्ष 2021 से दौड़ेगी गाडि़यां

रतलाम। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे को लेकर सरकार की कवायद तेज हो गई है। रतलाम और मंदसौर जिले से होकर गुजरने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से जुड़ा काम वर्ष 2019 की शुरुआत में शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं काम की शुरुआत होने के बाद अगले दो वर्ष में बनकर यह तैयार हो जाएगा और वर्ष 2021 की शुरुआत में इसे वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

रतलाम जिले से होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेस वे यहां के वाहन आ सके उसके लिए चार जंक्शन तैयार होंगे, जबकि मंदसौर जिले में तीन स्थानों पर वाहनों को प्रवेश देने के लिए जंक्शन बनेंगे। इसी प्रकार झाबुआ जिले में भी एक जंक्शन बनेगा। इन निर्धारित जंक्शन के अतिरिक्त कोई भी वाहन इस मार्ग पर किसी अन्य स्थान से प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके पीछे कारण रोड के दोनों और ऊंची दीवार का होना रहेगा, जिसके चलते मार्ग पर अन्य किसी स्थान से वाहनों के साथ पशु भी नहीं आ सकेंगे।

रतलाम को मिलेगा लाभ
रतलाम जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने से आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग का ट्रैफिक कम हो जाएगा। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को यह मार्ग छोटा पड़ेगा, जिससे उनके ईधन के साथ समय की बचत भी होगी और वाहनों से निकलने वाला धुंआ कम निकलने से पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा। मार्ग पर बनने वाले ब्रिज को लेकर डीपीआर बनना भी शुरू हो चुकी है। इसके बनने के बाद पास होते ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

निगरानी के लिए शुरू हुआ दफ्तर
8 लेन एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य पर निगरानी रखने व समय पर काम पूरा कराने के लिए यहां पर विभाग का दफ्तर भी शुरू हो गया है। इसमें प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहित इंजीनियर व अन्य स्टाफ भी आ चुका है। इसके अतिरिक्त तीन कंसलेटेंट एजेंसी भी इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुट गई है। सर्वे का काम पूरा होने के साथ ही भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया चल रही है। जहां कहीं भी परेशानी आ रही थी, वह भी अब दूर हो चुकी है।

इनका कहना है
जल्द शुरू होगा काम
- नए साल की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दो वर्ष में इसका निर्माण कार्य पूरा करना है। काम पूरा होने के बाद वर्ष 2021 में इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके बनने से रतलाम को काफी लाभ मिलेगा। फिलहाल जमीन अधिग्रहण से जुड़ी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है।
केपीएस चौहान, प्रोजेक्ट डायरेक्टर