डोसीगांव से चलने वाली बस अहिंसा ग्राम, डीमार्ट, प्रतापनगर, बस स्टैंड, महू रोड फव्वारा, मित्र निवास रोड, कोर्ट चौराहा, कन्या महाविद्यालय, दो बत्ती, न्यू रोड, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड, राममंदिर, अलकापुरी तिराहा, नयागांव, बड़बड़ होते हुए मेडिकल कॉलेज जाएगी। जब बस डोसीगांव से मेडिकल कॉलेज के लिए चलेगी, तब उसी समय एक बस मेडिकल कॉलेज से डोसीगांव के लिए चलेगी। इसी प्रकार एक अन्य बस रेलवे स्टेशन से चलेगी। ये बस स्टेशन से सागोद रोड तक जाएगी। रेलवे स्टेशन से चलने वाली बस बस स्टैंड, गीता मंदिर, कान्वेंटतिराहा, आनंद कॉलोनी रोड, शैरानीपुरा, हरमाला रोड, संत रविदास नगर, त्रिपोलिया गेट, चांदनीचौक, बाजना बस स्टैंड होते हुए सागोद रोड स्थित निजी अस्पताल तक चलेगी। जब बस स्टेशन से चलेगी तो इसी रुट पर दूसरी बस सागोद रोड स्थित निजी अस्पताल से चलना शुरू होगी।