
Mahatma Gandhi In Ratlam Madhya Pradesh
रतलाम। Mahatma Gandhi In Ratlam Madhya Pradesh : आगामी 2 अक्टूबर 2019 को पूरा देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंति मनाएगा। यह बात कम को पता है कि 1931 में गांधी जी व देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रतलाम आए थे। यहां पर करीब 20 मिनट तक महात्मा गांधी ने रेलवे स्टेशन पर सभा की थी। महात्मा गांधी को सुनने के लिए न सिर्फ रतलाम, बल्कि आसपास से भी हजारों लोग उमड़े थे। रतलाम रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी ने कहा था कि रतलाम पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगा, क्योंकि यहां के लोग मिलजुलकर रहते है।
नेहरू जी ने किया था याद
भाटी के अनुसार उनके पिता की डायरी में इस बात का उल्लेख है कि स्वतंत्रता आंदोलन में गुजरात व महाराष्ट्र जाते समय नर्द दिल्ली से जब महात्मा गांधी व पंडित नेहरू ट्रेन से निकले तो पूर्व सूचना के आधार पर काफी भीड़ हो गई। यहां तक की जब महात्मा गांधी अपने डिब्बे से बाहर आए तो भारत माता की जय के जमकर नारे लगाए गए। हालात ये हो गई की पंडित नेहरू को ये कहना पड़ा की महात्मा गांधी जी आप लोगों को महत्वपूर्ण बात कहना चाहते है। आप लोग इनकी बात पर ध्यान दों। इसके बाद भी नारें लगते रहे।
MUST READ : रतलाम के तीन युवक माही नदी में डूबे
पिताजी से जब मिले महात्मा गांधी
भाटी ने बताया कि बाद में रेलवे स्टेशन पर ही पङ्क्षडत नेहरू ने पिताजी को याद किया। हजारों की भीड़ में से पिताजी को बुलाया गया। इसके बाद पंडित नेहरू ने महात्मा गांधी जी से पिताजी को मिलवाया व रतलाम में चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में पूरी जानकारी ली। महात्मा गांधी ने साथियों के बारे में सवाल किया। इसके बाद रतलाम की सद्भावना की जमकर तारीफ महात्मा गांधी जी ने की। इतना ही नहीं, गांधी जी ने कई बार देश में इस बारे में बताया कि रतलाम सबसे बेहतर शहर है, यहां पर सभी मिलजुलकर रहते है।
MUST READ : एक रोटी के लिए 90 मिनट इंतजार
बाद में सुभाष भी आए थे रतलाम
भाटी ने बताया कि करीब 20 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रही, हालांकि पिताजी की डायरी में इस बात का उल्लेख नहीं है कि वो ट्रेन कौन सी थी, लेकिन महात्मा गांधी व पंडित नेहरू जी के बाद आंदोलन के बारे में जानकारी लेने के लिए सुभाषचंद्र बोस भी रतलाम आए थे। यहां पर पूरा दिन रहने के बाद उन्होंने प्रयास किया था कि उनको कुछ लड़के उनकी सेना के लिए मिल जाए। बता दे कि महात्मा गांधी ने कई बार रतलाम का उल्लेख अपने जीवन में किया है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
20 Sep 2019, 1:24 PM IST
Published on:
20 Sep 2019, 1:20 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़




