scriptछेड़ने से पहले सौ बार सोच लें, वरना इस मनचले की तरह होगा हाल | majnu beaten up for molesting school girl video viral | Patrika News

छेड़ने से पहले सौ बार सोच लें, वरना इस मनचले की तरह होगा हाल

locationरतलामPublished: Dec 22, 2021 04:55:07 pm

Submitted by:

Faiz

-स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले मजनू की पिटाई-मजनू की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-ग्रामीणों ने छात्रा से करवाई मजनू की पिटाई-रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र जावरा का बताया जा रहा मामला

News

छेड़ने से पहले सौ बार सोच लें, वरना इस मनचले की तरह होगा हाल

रतलाम. NCRB की पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपराध के मामलों में मध्य प्रदेश जहां पहले पायदान पर स्थित है तो वहीं मनचलों को सबक सिखाने के लिए अब कई महिलाएं भी कमर कस चुकी हैं। आए दिन हम खबरों और सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों द्वारा मनचलों को सबक सिखाते देखते रहते हैं। ऐसा ही एक नजारा मध्य प्रदेश के रतलाम में देखने को मिला, जहां छेड़छाड़ करने वाले एक मजनू की स्कूली छात्रा ने जमकर पटाई कर दी। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो रहा है। व्यूअर्स छात्रा के हौसले को सलाम करते हुए लिख रहे हैं कि, अब छेड़छाड़ करने से पहले किसी भी मनचले को सौ बार सोचना होगा।

दरअसल, जिले के सोहनगढ़ गांव में स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में एक मजनू की जमकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में छेड़खानी करने वाले लड़के की पहले तो इलाके को लोगों ने जमकर पिटाई की। फिर छात्राओं से भी उसे जमकर पिटवाया। वीडियो में छात्रा अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बारे में गांव के लोगों को बता रही है। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक की जमकर खबर ली और पीड़ित छात्रा के हाथों की जूते से युवक की पिटाई करवाई। प्राप्त जानकारी अनुसार, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला लड़का भ नाबालिग बताया जा रहा है। इसलिए हम छेड़छाड़ का शिकार हुई छात्राओं के साथ साथ मनचले की पिटते हुए तस्वीरे भी आपको स्पष्ट तौर पर नहीं दिखा सकते।

 

पढ़ें ये खास खबर- नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, फिर भी अस्पताल ने कर दिया रेफर


छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने भी की मनचले की पिटाई

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x86i7r6

मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र जावरा का बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में इस तरह के मामसे की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मजनू की पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो सोहनगढ़ गांव का बताया जा रहा है। जहां स्कूल पढ़ने जा रही छात्राओं को परेशान करने वाले युवक की पिटाई ग्रामीणों ने कर दी।बहरहाल, वायरल वीडियो के आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है। अगर किसी तरह की शिकायत सामने आती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल, पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो