31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO कांगे्रस के इस निर्णय से भाजपा सकते में, भोपाल से लेकर दिल्ली तक मच गया हड़कंप

VIDEO कांगे्रस के इस निर्णय से भाजपा सकते में, भोपाल से लेकर दिल्ली तक मच गया हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 2 Sep 2018, 2:52 PM IST

congress

mp congress hindi news

रतलाम। विधानसभा चुनाव के पूर्व जिले में कार्यकर्ताओं में प्राण डालने के लिए अब कांगे्रस ने बड़ा दाव खेल लिया है। कांगे्रस के इस दाव से जिले की भाजपा सकते में आ गई है। अब कांगे्रस की कमान एेसे युवा के हाथ में दे दी गई है, जिसने डेलनपुर से वर्ष २०१७ में किसान आंदोलन की शुरुआत करते हुए हक की लड़ाई की शुरुआत की थी। इसकी घोषणा रविवार को कर दी गई है। पत्रकारवार्ता के समय जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ सहित अनेक नेता उपस्थित थे।

Congress hindi news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/02/ratlam_congress_3348887-m.jpg">

जिले में कांगे्रस संगठन में बड़ा बदलाव विधानसभा चुनाव के पहले ले लिया गया है। नामली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेश भरावा को जिला कांग्रेस की कमान दे दी गई है। इसके अलावा कृषि मंडी में लंबे समय तक अध्यक्ष रहे दिनेश शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सदस्य धीरुभाई पटेल व अल्पेश पटेल ने रविवार दोपहर को पत्रकारवार्ता में की है।

इसलिए हुआ बदलाव

असल में विधानसभा चुनाव करीब है। चुनाव के समय पार्टी को युवाओं में जोश भरने वाले नेता की जरुरत है। रतलाम जिले की बात करें तो सैलाना को छोड़कर इस समय पार्टी अधिक मजबूत किस विधानसभा क्षेत्र में नहीं है। इस रिपोर्ट को मिलने के बाद ही पार्टी ने ये बदलाव का निर्णय ले लिया। बताया जाता है कि कांगे्रस ने एक गुप्त सर्वे करवाया था। इस सर्वे में ही जिले की टीम में बदलाव की बात हुई। इसके बाद जब कार्यकर्ताओं से इस सर्वे में किसको जिम्मेदारी दी जाए का सवाल आया तो एकमत से राजेश भरावा का नाम लिया गया।

इसलिए भरावा है युवाओं की पसंद

राजेश भरावा की कांगे्रस में पहचान एक एेसे नेता की है, जो आम कार्यकर्ताओं के साथ दरी बिछाने से ले लेकर झंडे लगाने तक का कार्य करता है। किसान हो या युवा, हक की लड़ाई में साथ खडे़ रहकर लड़ाई लडऩे वाले इस नेता को मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पसंद इसलिए ही करते है। इस नियुक्ति में पटवारी का भी बड़ा समर्थन बताया जा रहा है। इसके अलावा भरावा लंबे समय से सांसद कांतिलाल भूरिया के साथ जुडे़ रहे है।

अब भाजपा की ये परेशानी

अब इस नियुक्ति से भाजपा के लिए परेशानी परेशानी हो गई है। इसकी एक बड़ी वजह युवा के हाथ में संंगठन की कमान जाना बताया जा रहा है। जिले के नामली में जब भरावा को इस जिम्मेदारी की सूचना पहुंची तो युवाओं में जोश आ गया। जमकर आतिशबाजी हुई व ढोल-ढ़माकों से रंग गुलाल उड़ाया गया।