26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: प्रचार में किसी ने दस लाख से अधिक खर्चे तो कोई पांच हजार पर ठहरा

निर्दलीय भी खर्च में पीछे नहीं, जिला निर्वाचन विभाग अलग से कर रहा खर्च की जांच...

2 min read
Google source verification
election_expenses_detail_submitted_by_bjp_congress_and_other_candidates.jpg

कमलसिंह. नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिलते ही प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। प्रत्याशियों की तरफ से हर दिन के खर्चे भी निर्वाचन आयोग को भेजे जा रहे हैं। अब तक के चुनावी प्रचार अभियान के खर्च के मामले में जावरा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय ने सबको पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अब तक 10 लाख 60 हजार रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। दूसरे नंबर पर सैलाना की संगीता चारेल हैं जो अब तक साढ़े सात लाख रुपए चुनाव प्रचार में खपा चुकी है। सैलाना के कांग्रेस प्रत्याशी हर्षविजय गेहलोत ने अब तक ढाई लाख रुपए खर्च किए। कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने इनसे ज्यादा रुपए खर्च कर दिए हैं।

यहां निर्दलीय आगे

जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों जावरा और आलोट में ताल ठोक रहे दो निर्दलीय प्रत्याशियों जीवनसिंह शेरपुर और प्रेमचंद गुड्डू चुनाव प्रचार खर्च के मामले में आगे हैं। गुड्डू अब तक करीब छह लाख रुपए खर्च चुके हैं तो जावरा में जीवनसिंह चार लाख रुपए प्रचार में लगा चुके हैं।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा

प्रत्याशी पार्टी खर्च की राशि

- मथुरालाल डामर भाजपा 468980

- लक्ष्मणसिंह डिंडोर कांग्रेस 742387

- संजय भाभर बसपा 5000

- अभय ओहरी निर्दलीय 12735

- नानालाल खराड़ी निर्दलीय 37250

- कुल राशि खर्च 138052

रतलाम शहर विधानसभा

- चेतन्य काश्यप भाजपा 678765

- पारस सकलेचा कांग्रेस 478384

- जहीरउद्दीन बसपा 86067

- आफरीन बी समाजवादी पार्टी 64207

- मो. जफर यूनाइटेड नेशनल पार्टी 10000

- विजयसिंह यादव भारतीय स्वर्णीम युग पार्टी 5000

- अरुण राव निर्दलीय 28453

- मोहनसिंह सोलंकी निर्दलीय 10000

- कुल राशि खर्च 1360876

सैलाना विधानसभा

- हर्ष विजय गेहलोत कांग्रेस 256825

- संगीता चारेल भाजपा 755630

- कमलेश डोडियार भारत आदिवासी पार्टी 91386

- सूरज भाभर निर्दलीय 14654

- नवीन डामोर भारतीय ट्राइबल पार्टी 5000

- शंकरलाल बसपा 5000

- पवन निर्दलीय 5000

संबंधित खबरें

- धर्मेंद्र मईड़ा जनता दल यूनाइटेड 5000

- वागेश्वर मईड़ा निर्दलीय 14000

- भूरी सिंघाड़ निर्दलीय 5000

- कुल राशि खर्च 1157495

जावरा विधानसभा

- राजेंद्र कुमार पांडेय भाजपा 1060667

- वीरेंद्रसिंह सोलंकी कांग्रेस 487000

- जीवनसिंह शेरपुर निर्दलीय 392100

- दशरथलाल आंजना बसपा 10000

- दिलावर खान आजाद समाज पार्टी 91920

- विजयसिंह यादव भारतीय स्वर्णीम युग पार्टी 5000

- मोहन परिहार निर्दलीय 5000

- रामेश्वर डाबी निर्दलीय 5000

- कुल राशि खर्च 2056687

आलोट विधानसभा

- मनोज चावला कांग्रेस 506756

- चिंतामणी मालवीय भाजपा 490624

- प्रेमचंद गुड्डू निर्दलीय 596451

- पुष्पेंद्र सूर्यवंशी निर्दलीय 5000

- गोवर्धन परमार आजाद समाज पार्टी 24576

- नागूलाल निर्दलीय 5000

- लक्ष्मण चंद्रवंशी निर्दलीय 5000

- प्रहलाद वर्मा निर्दलीय 5000

- किशोर मालवीय निर्दलीय 5000

- कुल राशि खर्च 1644407

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: छोटे और बड़े भाई को सिर्फ कुर्सी ही दिखाई दे रही है: सिंधिया
ये भी पढ़ें :MP Election 2023: अतीत के झरोखे से... श्योपुर में चुनावी सभाएं कर चुके हैं तीन पूर्व प्रधानमंत्री