8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

election 2018 VIDEO राजमाता के बहाने महिला कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश

election 2018 राजमाता के बहाने महिला को साधने की कोशिश

2 min read
Google source verification
election 2018

mp election news 2018

रतलाम। पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म की 100वीं तिथि पर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला सम्मेलन का आयोजन रंगोली सभागृह में किया। चुनाव से पूर्व इस सम्मेलन के बहाने पार्टी ने महिला कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश की। कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुषमा आर्य के अलावा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पदमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कान सिंह चौहान, विधायक चेतन्य काश्यप सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन में मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आर्य ने कहा कि पूर्व राजमाता ने जो कार्य किए हैं, वे अनुकरणीय हैं। इस दौरान आर्य ने बताया कि राजामाता ने पहला चुनाव कांगे्रस से लड़ा था। लेकिन उनको लग गया कि कांगे्रस आमजन की पार्टी नहीं है, इसलिए वे पहले जनसंघ व बाद में भाजपा में आ गई। महिलाओं को राजमाता के जीवन से सीख लेना चाहिए। शहर विधायक काश्यप ने कहा कि सिर्फ भाजपा एेसी पार्टी है जिसने 33 प्रतिशत आरक्षण पार्टी में व 50 प्रतिशत आरक्षण स्थानीय निकाय में दिया है।

बेहतर तरीके से कार्य करें

इसके चलते देश में महिला नेतृत्व तेजी से उभरकर सामने आ रहा है। विधायक ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे शक्ति स्वरुपा है। इसलिए चुनाव में पार्टी के लिए बेहतर तरीके से कार्य करें। इस अवसर पर महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने कहा कि राजपथ से लोकपथ की यात्रा राजमाता ने की है। राजमहल से बाहर आकर आमजन के जीवन के लिए विचारर करना साहस का कार्य है।

आरक्षण देने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा

पार्टी जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने कहा कि देश में सबसे अधिक महिलाओं को सुविधाएं मध्यप्रदेश में मिल रही हैं। चौहान ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाए। बजरंग पुरोहित, अशोक चौटाला, प्रदीप उपाध्याय व मनोहर पोरवाल, बलवंत भाटी, पदाधिकारी जुझार सिंह लुनेरा, साधना जायसवाल, पवन सोमानी, ऊषा भावसार, मनीषा शर्मा आदि उपस्थित थे।