मंदसौर शहर सहित जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार को तेज बारिश हुई। सीतामऊ, सुवासरा, भानपुरा, मल्हारगढ़, दलौदा सहित कईक्षेत्रों में भी बारिश हुई। बिजली गिरने से मंदसौर के खिलचीपुरा क्षेत्र में बकरी चरा रहे बाबुलाल पिता भुवानजी (60) निवासी खिलचीपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। सीतामऊ क्षेत्र के मानपुरा में खेत पर कार्यकर रहे कलाबाई पति कचरुलाल (45), गीताबाईपति नंदालाल (60), पवन पिता कचरुलाल (16) पर बिजली गिरी। इससे तीनों घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र लाया गया। तीनों का उपचार जारी है। शिप्रा और चंबल नदियों में जल स्तर बढ़ा है। वहीं, मंदसौर में शिवना का पानी बढ़ गया है। शनिवार को भी रतलाम शहर और मदसौर तथा नीमच में बारिश का दौर जारी रहा। रतलाम जिले में दिन के समय जावरा, आलोट, सैलाना और बाजना इलाकों में बारिश हुई है। अंचल के धराड़, बिलपांक, हतनारा, सुखेड़ा वाले इलाको में बारिश हुई है।