11 दिन में भाव 1400 से 2526 पहुंचे
छह दिन ई-अनुज्ञा प्रक्रिया के विरोध के बाद बंद मंडी जब सोमवार को खुली। परिसर में प्याज की 8889 कट्टे रही, निचे में 900 और उंचे में 2526 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे, जबकि मॉडल 1930 रुपए रहे। अगस्त माह में 11 दिन हुई मंडी में नीलामी के दौरान हर दिन बढ़ते भाव का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 1 अगस्त को प्याज के भाव 350 से 1400 रुपए क्विंटल थे, वहीं सोमवार को नीलामी में प्याज के भाव 900 से 2526 रुपए प्रति क्विंटल तक चले गए। यानि 1126 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई, दूसरी तरफ निचे में 550 रुपए की तेजी रही।