26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ratlam / कमाल कर रहे भारतीय नौ सेना में पदस्थ, रतलाम के डॉक्टर दंपती

कमाल कर रहे भारतीय नौ सेना में पदस्थ, रतलाम के डॉक्टर दंपती

शहर के बिचलावास निवासी डॉक्टर दंपती लेफ्टिनेंट कमांडर अर्पित उपाध्याय एवं उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट सर्जन प्रिया उपाध्याय इन दिनों मुंबई में देश की सेना के जांबाज सिपाहियों की सेवा में तथा कोरोना पीडि़त मुंबई वासियों की सेवा में लगे हुए है। देश सेवा से ओतप्रोत दंपती इन दिनों मुंबई में रतलाम का नाम रोशन कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 12 May 2020, 9:15 AM IST

कमाल कर रहे भारतीय नौ सेना में पदस्थ, रतलाम के डॉक्टर दंपती

कमाल कर रहे भारतीय नौ सेना में पदस्थ, रतलाम के डॉक्टर दंपती

रतलाम. शहर के बिचलावास निवासी डॉक्टर दंपती लेफ्टिनेंट कमांडर अर्पित उपाध्याय एवं उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट सर्जन प्रिया उपाध्याय इन दिनों मुंबई में देश की सेना के जांबाज सिपाहियों की सेवा में तथा कोरोना पीडि़त मुंबई वासियों की सेवा में लगे हुए है। देश सेवा से ओतप्रोत दंपती इन दिनों मुंबई में रतलाम का नाम रोशन कर रहे हैं।

मानसून के पहले ही शुरू हो जाएगी भारी बारीश

शहर के बिचलावास निवासी दंपती लेफ्टिनेंट कमांडर अर्पित उपाध्याय व उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट सर्जन डॉ. प्रिया वर्तमान में मुंबई में भारतीय नौ सेना में पदस्थ है, जहां तन मन से देश के वीर जवानों जिसमे थल सेना, वायु सेना, जल सेना के साथ -साथ कोरोना पीडि़त मुंबई वासियों के इलाज में मुस्तेदी से लगे हुए है जो वर्तमान में चाहे कोरोना पीडि़त हो या किसी भी अन्य बीमारी से पीडि़त उनका इलाज कर रहे हैं।

हो गया निर्णय, इस दिन से चलेगी ट्रेन, यह रहेगा तरीका

एक माह से कर रहे लगातार काम
डॉ. अर्पित के पिता सूर्यकांत उपाध्याय जो की शहर में विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ है। मप्र विद्युत कर्मचारी संघ ( फेडरेशन ) के क्षेत्रीय सचिव भी है, ने बताया की बेटे और बहू दोनों दिन रात वर्तमान में मुंबई में देश की सेना के सैनिकों के साथ ही कोरोना से पीडि़त व्यक्तियों के इलाज में लगे हुए है। यह दोनों करीब एक माह से भी अधिक समय से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। देश में जब से कोरोना महामारी ने अपने पैर पसारने शुरू किए तब से ही मुंबई में कोरोना पीडितो की संख्या में बेहताशा वृद्धि हुई है, ऐसे में मुंबई में सरकार ने सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर के अलावा प्राइवेट तथा सेना के डॉक्टर की भी सेवा इस बीमारी के हल के लिए ली है। इस कारण से डॉ. उपाध्याय दंपती वीर सैनिकों के साथ कोरोना पीडि़त व्यक्तियों के इलाज में भी सेवाएं दे रहे है जो की गौरव की बात है।

एक मई से चलेगी ट्रेन, इन स्टेशन पर होगा ठहराव

VIDEO इंदौर से रेलवे कर रहा श्रमिक ट्रेन चलाने की तैयारी

मध्यप्रदेश के रतलाम में 12 घंटे में 13 मौत, पांच को कोरोना संदिग्ध माना

लॉकडाउन - 3.0 : आसान नहीं है मजदूरों के लिए श्रमिक ट्रेन में यात्रा

MP भाजपा 1000 खरीदी केंद्र पर चलाएगी कोरोना से बचाव के लिए अभियान watch video