3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवतपा खत्म, लेकिन बिजली कंपनी तपाएगी मध्यप्रदेश में चार घंटे रोज पॉवर कट करके

नवतपा खत्म, लेकिन बिजली कंपनी तपाएगी मध्यप्रदेश में चार घंटे रोज पॉवर कट करके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 7 Jun 2019, 5:55 AM IST

indore

बिजली कंपनी का 1912 नंबर 19 घंटे रहा बंद, लोगों को हुई ये परेशानी

रतलाम। नवतपा भले खत्म हो गया हो, लेकिन गर्मी अभी पीछा नहीं छोड़ेगी। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुक्रवार से 13 जून तक मध्यप्रदेश के रतलाम में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली कट करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम के अनुसार शहर के अलग-अलग मोहल्लों में प्रतिदिन मानसून पूर्व रखरखाव कार्य किया जाएगा। रखरखाव कार्य के दौरान बिजली कंपनी 11केवी लाइन पर कार्य करेगी। रतलाम में रोज चार घंटे पॉवर कट किया जाएगा।

यह भी पढे़ं - आ रही संकट चतुर्थी, इस तरह खुश करें भगवान गणेश को, होगा हर राशि वालों को लाभ

बता दे की मध्यप्रदेश के करीब हर शहर में कुछ दिनोंं से अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान है। स्थिति ये है कि अब सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ पोस्ट होने लगी है। यहां तक की लोग ये भी लिख रहे है कि बिजली कंपनी के कर्मचारी बेहतर तरीके से उपभोक्ता के साथ व्यवहार नहीं कर रहे है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहर में 11 केवी बिजली लाइनों के रखरखाव का कार्य 7 जून शुक्रवार से शुरू किया जाना है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली प्रदाय बाधित रहेगा। इसके लिए बिजली कंपनी ने पूरा कार्यक्रम निर्धारित किया है।

यह भी पढे़ं -BREAKING सरकार का बड़ा निर्णय, जुलाई से कर्मचारियों के प्रमोशन पर ब्रेक

इन मोहल्लों में होगी बिजली कट

7 जून - अल्कापूरी क्षेत्र से जुडे़ मोहल्ले जिनमे राजबाग, बड़बड़, अंजनीधाम, गंगासागर, गुरुतग बहादुर एेकेडमी, अमृत गार्डन, सेफायर स्कूल, राज गार्डन, निराला नगर, महेश नगर, सज्जन विहार कॉलोनी।

यह भी पढे़ं - देखें ये VIDEOदेखें ये VIDEO 110 की स्पीड पर ट्रेन, 44 डिग्री तापमान, कोच के सभी एसी बंद, फिर हुआ ये


8 जून - रत्नपुरी, कस्तुरबानगर गली नंबर 5,7,8, गायत्री हॉस्पीटल, शुभम परिसर, 80 फीट रोड, शुभलाभ कॉलोनी, पुखराज रेसीडेंसी, बालाजी रेसीडेंसी।

9 जून - ऑफीसर कॉलोनी, डीआरपी लाइन, पुलिस लाइन, शेरानीपुरा, आनंद कॉलोनी, मित्र निवास रोड, पुरोहित जी का वास, वकील कॉलोनी, श्री कालिका माता मंदिर क्षेत्र, कोर्ट परिसर, जिला पंचायत क्षेत्र, नगर निगम, मच्छी दरवाजा, पैलेस रोड, महलवाड़ा, थावरिया बाजार।

यह भी पढे़ं - मंगलवार को राशि अनुसार करें कर्ज मुक्ति के उपाय, इस तरह होगा लाभ


10 जून - इंद्रा नगर, वरदान नगर, जवाहर नगर, बीमा हॉस्पीटल, पीएंडटी कॉलोनी, पूर मांगलिक भवन क्षेत्र, देवरादेव नारायण नगर, गांधी नगर, रेल नगर।

11 जून - विनोबा नगर, टंकी क्षेत्र, विनोबा नगर सी कॉलोनी, अंबिका नगर, ग्लोबस कॉलोनी, श्रीराम नगर।
12 जून - हाट रोड, सुभाष नगर फाटक क्षेत्र, सुभाष नगर, दालमिल, वेद व्यास कॉलोनी, काटजू नगर, सूरज हॉल, मेहरा नर्सिंग होम, मोमिनपुरा, खटीक मोहल्ला।

यह भी पढे़ं - इस ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा निर्णय, यात्रियों को होगा इस तरह फायदा

13 जून - फोरलेन सज्जन मिल रोड, आईटीआई, अंबेडकर नगर, श्रीराम मंदिर रोड, कस्तुरबा नगर गली नंबर 1,2,3,4,5,7 व त्रिवेदी आटा चक्की।

madhya pradesh for four hours" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/11/mn1125_4675009-m.jpg">