3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आ रही संकट चतुर्थी, इस तरह खुश करें भगवान गणेश को, होगा हर राशि वालों को लाभ

आ रही संकट चतुर्थी, इस तरह खुश करें भगवान गणेश को, होगा हर राशि वालों को लाभ
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 6 Jun 2019, 11:48 AM IST

 संकट चतुर्थी

Sankashti Chaturthi 2019

रतलाम। ज्येष्ठ माह की तृतिया तिथि 6 जून को है। ये तिथि सुबह तक है इसके बाद आकाश में चतुर्थी लगेगी। ये चतुर्थी का योग 7 जून तक रहेगा। 7 जून को संकट चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजन करने से बड़ा लाभ होता है। अष्टदिशा से भगवान गजानंद हर प्रकार की समस्या का समाधान करते है। बड़ी बात ये है कि संकट चतुर्थी के दिन पुष्य नक्षत्र शाम को 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को संकट चतुर्थी के दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में बता रहे थे। इन उपाय या टोटकों से हर राशि वालों को लाभ होगा।

यह भी पढे़ं - आने वाली है बाहुबली पार्ट- 3

ज्योतिषी रावल ने बताया चतुर्थी 7 जून को सुबह 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आकाशगंगा में इसका प्रभाव दिनभर रहेगा। सूर्य उदय सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर होगा व इसका अस्त शाम को 7 बजकर 13 मिनट पर होगा। चंद्र का उदय रात 9 बजकर 23 मिनट के बाद होगा। वे लोग जो संकट चतुर्थी के दिन व्रत उपवास आदि करते है उनको चंद्र के दर्शन रात को 9 बजकर 23 मिनट के बाद होंगे।

यह भी पढे़ं - भूलकर भी मत लेना INDIAN RAILWAY में बेडरोल, यात्रियों को हो रही ये बीमारियां

बन रहे ये बडे़ योग
बड़ी बात ये है कि संकट चतुर्थी के दिन पुष्य नक्षत्र शाम को 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। शुक्ल पक्ष की ये चतुर्थी हर प्रकार के संकट को हरने या टालने वाली होती है। शुक्रवार होने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा व्रत करने वालों पर बरसेगी। कर्क राशि का चंद्रमा हर राशि वालों को अनेक तरह के उपहार देने वाला साबित होगा। दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक अभिजित मुहर्त का शुभ समय रहेगा। वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा।

यह भी पढे़ं - पीएम मोदी सरकार की योजना पर एमपी के इस शहर में ब्रेक, कमलनाथ सरकार पर लगा ये आरोप

गणेश की जी करें इस तरह पूजन
भगवान गणेश की पूजन सबसे आसान होती है। महादेव की तरह ये सामान्य वस्तुओं को चढ़ाने से प्रसन्न होते है। दुर्वा याने की घांस इनको अधिक पसंद है। इसके अलावा मोदक या लड्डू चढ़ाने से भी ये प्रसन्न होते है। अगर इन सब वस्तुओं की व्यवस्था नहीं हो तो भगवान गणेश को सिर्फ नारियल व घी के साथ गुड़ का धूप देने से भी प्रसन्न्ता पाई जा सकती है। इसके अलावा विशेष मनोकामना हो तो दूध से भगवान गणेश का अभिषेक करने से लाभ होता है।

यह भी पढे़ं - अपने बॉस के दिए टारगेट को भी दे दी मात, गजब है यहां के कर्मचारी

राशि अनुसार करें उपाय

मेष राशि वाले दुर्वा, वृषभ राशि वाले दूध, मिथुन राशि वाले गन्ने का रस, कर्क राशि वाले सफेद रंग की मिठाई, सिंह राशि वाले पीले रंग की मिठाई, कन्या राशि वाले धी से बने मोदक, तुला राशि वाले मावा, वृश्चिक राशि वाले नारियाल का धूप दे, धनु राशि वाले मक्खन, मकर राशि वाले दूध से बनी मिठाई, कुंभ राशि वाले आम का रस, मीन राशि वाले शक्कर का दान करें तो लाभ होगा।

यह भी पढे़ं - इस ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा निर्णय, यात्रियों को होगा इस तरह फायदा