
कोरोना की संभावना के बाद रतलाम में 10 को किया क्वारेंटाइन
रतलाम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद एक तरफ रतलाम सहित पूरे देश को 21 दिन याने की 14 अप्रैल तक लॉक डाउन किया गया है। दूसरी तरफ रतलाम में 10 लोगों को क्वारेंटाइन कोरोना की आशंका के चलते सावधानी के लिए किया गया है। रतलाम रेल मंडल में काम करने वाले इन 10 कर्मचारियों को 21 दिन तक घर से नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी गई है। इनमे से एक कर्मचारी को उज्जैन में उस महिला का पड़ोसी है जिसकी इसी सप्ताह कोरोना बीमारी से मौत हुई है।
कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता के प्रधानमंत्री Narendra Modi के तमाम आदेश व चेतावनी के बाद भी रेल मंडल में दस कर्मचारी संदिग्ध पाए गए है। इनको रेलवे अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन कर्मचारियों में कोई सीएनडब्ल्यू का है तो कोई रेलवे नियंत्रण कक्ष में कार्य करता है। दो कर्मचारी भर्ती किए गए है, जबकि शेष को घर पर क्वारंटाइन किया गया है।
रेलवे अस्पताल में भर्ती किया
रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गत दिनों उज्जैन की एक महिला की मौत कोरोना वायरस के चलते हुए र्थी। उसके बाद पड़ोसी रेल कर्मचारी को जो इंदौर कोचिंग डिपो में काम करता है, क्वारंटाइन किया गया है। इनके अलावा रेलवे नियंत्रण कक्ष में काम करने वाले एक कर्मचारी को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों को लक्षण जैसा पाए जाने पर क्वारंटाइन किया गया है।
Updated on:
28 Mar 2020 02:20 pm
Published on:
28 Mar 2020 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
