रेलवे ने करीब एक वर्ष पूर्व उत्कृष्ठ योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में पहले राजधानी, शताब्दी व दूरंतो स्तर की ट्रेन को लिया गया। इसके बाद मेल व एक्सपे्रस ट्रेन की बारी आई है। इसी के अंतर्गत रेलवे ने एक तरफ गोल्डन टेंपल मेंल के सभी चार रेक को कायाकल्प योजना में बदल दिया है तो दूसरी तरफ अब ग्वालियर इंदौर रतलाम एक्सपे्रस ट्रेन पर इसी योजना अंतर्गत काम की शुरुआत कर रही है। रेलवे के अनुसार करीब 50 लाख रुपए का व्यय इस योजना में आएगा। ट्रेन में बायोटॉलेट लगाए जाएंगे।