6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे ने बदल दिए भर्ती के नियम, यहां पढें पूरी खबर, अब क्या करना होगा रेलवे में आने के लिए

रेलवे ने बदल दिए भर्ती के नियम, यहां पढें पूरी खबर, अब क्या करना होगा रेलवे में आने के लिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 7 Apr 2018, 9:15 AM IST

sarkari naukari

Railway requirements latest rules in Hindi

रतलाम। रेलवे ने स्काउट व गाइड के कोटे से रेलवे में भर्ती होने के नियम में बदलाव कर दिया हैं। नए नियम में परीक्षा देने वालों को 40 नंबर के अनेक विकल्प वाले प्रश्नपत्र आएंगे। इसके साथ ही 20 नंबर का स्काउट व गाइड से संबंधित विभिन्न विषय वाला निंबध लिखना होगा। परीक्षा में परीक्षार्थी को स्काउट व गाइड में किए गए कार्यो की वजह से अतिरिक्त 40 नंबर दिए जाएंगे। पूर्व में निबंध लिखने पर 10 नंबर व स्काउट गाइड पर 10 नंबर दिए जाते थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस मामले में आदेश जारी हो गए है। मंडल में इस निर्णय से करीब 15 हजार से अधिक उन विद्यार्थियों को लाभ होगा, जिन्होने हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड 2018 की परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है।

पश्चिम रेलवे सहित देशभर के रेलवे जोन में होने वाली भर्ती परीक्षा में प्रतिवर्ष स्काउट व गाइड के विद्यार्थियों को विशेष अवसर रेलवे में आने के लिए या नौकरी के लिए दिया जाता है। इस भर्ती की प्रक्रिया के नियम को ही रेलवे बोर्ड ने अब बदल दिया है। स्थापना के संयुक्त निदेशक रवि शेखर ने पश्चिम रेलवे सहित देशभर में इस बारे में आदेश को जारी कर दिया है। इसमें इस बात को बताया गया है कि पूर्व के प्रावधान को समाप्त करते हुए भर्ती में नए नियम लागू कर दिए गए है। इसमे दस नंबर लिखने के बढ़ाते हुए मुख्य विषय स्काउट व गाइड पर अधिकतम २० नंबर ही दिए जाएंगे।

पहले समिति देखती थी इस मामले को

नए नियम के पूर्व तक परीक्षा देने वाले विद्यार्थी के व्यक्तित्व को तीन सदस्यों वाली समिति देखती थी। अब इस समिति बनाने के नियम में ही बदलाव कर दिया है। ये समिति अपने विवेक अनुसार किसी को भी 10 नंबर तक अलग से देती थी। इसमे पक्षपात के आरोप लगते थे अब ये नहीं हो सकेगा।

इस परीक्षा में नहीं होगा लागू

नई भर्तियों में नए नियम लागू होंगे। जिन भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, वे भर्तियां पुराने नियम से होंगी। इससे भविष्य में होने वाली परीक्षा में लाभ होगा।


- बीके गर्ग, मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, रतलाम रेल मंडल